इस कुएं का पानी पीते ही कब्जियत और एसिडिटी होगा छूमंतर, आप भी आकर कर सकते हैं चेक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिनव कुमार/दरभंगा. हमारा देश भारत सांस्कृतिक दृष्टिकोण से काफी समृद्ध है. अगर बात बिहार की करें, तो यहां कई रहस्यमयी घटनाएं और चीजें हैं. दरभंगा जिले में ऐसा चमत्कारिक कुआं है जिसके बारे में मान्यता है कि यहां का पानी लोगों के पेट के लिए अमृत है. इसका पानी पीने से पेट की जो भी समस्या है, वो दूर हो जाएगी. हनुमान नगर प्रखंड क्षेत्र के पटोरी गांव के बाहर स्थित खेत में यह कुआं है. स्थानीय लोगों का मानना है कि इसका पानी पीने से पेट से संबंधित बीमारियां खत्म हो जाती हैं. हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है और कितना फसाना है, यह शोध का विषय है.

ग्रामीणों की मानें तो गांव से बाहर बीच खेत में स्थित इस कुएं का पानी पीने से अनपच, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं खत्म हो जाती हैं. इसको लेकर न्यूज़ 18 लोकल ने स्थानीय लोगों से बात की तो कुछ ने बताया कि इस प्रचंड गर्मी में भी कुएं से फ्रीज जैसा ठंडा पानी निकलता है. इसके पानी का काफी स्वाद है. दूर-दराज से लोग इस कुएं का पानी पीने आते हैं. बता दें कि, आस-पास के इलाके के लोगों का विश्वास इस कुएं के प्रति बढ़ता जा रहा है. लोग इस कुएं से पानी भर कर अपने घरों में ले जाते हैं और पीने के लिए उपयोग करते हैं.

एयरफोर्स से रिटायर्ड अधिकारी ने सुनाया एक वाक्या

गांव के ही एक एयरफोर्स से रिटायर्ड अधिकारी रमेश चौधरी बताते हैं कि एक दिन उन्हें अनपच जैसी समस्या हो गई थी. ऐसे में वो गांव से बाहर पैदल घूमने के लिए निकले थे, और रूक कर उन्होंने इस कुएं का पानी पिया था. वापस घर जाते-जाते यह समस्या खत्म हो गई. उस दिन उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया.

कुछ दिन के बाद उन्हें फिर से एसिडिटी जैसी समस्या उत्पन्न हुई तो वो फिर शाम के वक्त टहलते हुए इस कुएं के पास आए और इसका पानी पिया. इसके आधे घंटे के अंदर फिर उनकी समस्या खत्म हो गई. तब उन्हें आभास हुआ कि इस कुएं के पानी में कुछ ना कुछ ऐसे तत्व हैं, जिस पर शोध करने की आवश्यकता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 16:23 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें