एक सीन के लिए 14 घंटे तक पानी में रही रकुल प्रीत, प्यार, सस्पेंस और थ्रिलर से है भरपूर, क्या है फिल्म का नाम?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आई लव यू’ को लेकर सुर्खियों में हैं. रकुल के अलावा इस फिल्म में पावेल गुलाटी, अक्षय ओबेरॉय और किरण कुमार भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. प्यार, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म के लिए रकुल प्रीत ने काफी मेहनत की है. फिल्म के एक सीन के लिए तो एक्ट्रेस को पूरे 14 घंटे तक पानी में रहना पड़ा था. इस बात का खुलासा खुद रकुल प्रीत सिंह ने किया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की अपकमिगं फिल्म ‘आई लव यू’ 16 जून को जियो सिनेमा पर अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है. इस फिल्म में उनके साथ पावेल गुलाटी, अक्षय ओबेरॉय और किरण कुमार भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि उनकी ये फिल्म में ड्रामा और थ्रिलर दोनों से भरपूर हैं. फिल्म में प्यार, धोखा और बदला लेने की कहानी को बहुत खुबसूरती से दर्शाया गया है. ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी. यह प्यार के एक जुनूनी और डार्क साइड को दिखाती है.

सलमान खान के वो 3 साल, एक या दो नहीं लगातार 8 फिल्में हुईं फ्लॉप, डेविड धवन ने बचाया था डूबता करियर

आसान नहीं था फिल्म के लिए खुद को तैयार करना
अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने कहा, ‘अब तक मैंने जितना भी काम किया है ‘आई लव यू’ उससे अलग है. इस कहानी में ड्रामा, सस्पेंस और थ्रिलर का मिश्रण है. इसमें प्यार, बदला और धोखे के एंगल को दिखाया गया है. निखिल ने एक शानदार फिल्म बनाई है. इसकी कहानी काफी शार्प है. मैं इस पर ऑडियंस के रिएक्शन देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं. फिल्म के कॉन्सेप्टे को समझना मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था. इसके लिए मुझे खुद को तैयार करने में पूरा एक महीना लग गया.

चैलेंजिंग था अंडरवाटर सीक्वेंस को शूट करना
अपनी बात आगे रखते हुए रकुल कहती हैं, “अंडरवाटर सीक्वेंस को शूट करना मेरे लिए एक बड़ा चैलेंजिंग काम था. मैं दोपहर 2 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक पानी में थी और मैं पूरे दिन गीली थी और पानी बहुत ठंडा था. वे हर शॉट के बाद मेरे ऊपर गर्म पानी डाल रहे थे ताकि मेरा शरीर ज्यादा ठंडा न हो जाए. बेशक, पानी में क्लोरीन की वजह से आपकी आंखों में जलन हो रही है और यह भी एक चुनौती है लेकिन मैंने वास्तव में इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया और एंजॉय किया.

बता दें कि जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ‘आई लव यू’ एक एथेना एंड द वर्मिलियन वल्र्ड प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई है. जिसे फिल्म निर्माता निखिल महाजन ने लिखा और निर्देशित किया है. ज्योति देशपांडे, सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस ने फिल्म को मिलकर प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 16 जून को जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली है.

Tags: Entertainment news., Rakul preet singh

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें