नई दिल्ली. आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना भी जबरदस्त एक्टर हैं. हालांकि, वह सिल्वर स्क्रीन पर लीड एक्टर के तौर पर नजर नहीं आते हैं, लेकिन उन्होंने पिछली कुछ वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया है. हालिया रिलीज सीरीज जुबली में अपारशक्ति खुराना की एक्टिंग को जमकर सराहा जा रहा है. फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं.
लोगों के पसंदीदा एक्टर बने अपारशक्ति खुराना
वेब सीरीज जुबली के बाद अपारशक्ति खुराना दर्शकों के पसंदीदा एक्टर बन चुके हैं. उन्होंने न ही सिर्फ बहुत उम्दा काम किया है बल्कि इस सीरीज में अपनी परफॉरमेंस से एक दमदार एक्टर होने का सबूत भी पेश किया है. इसके पहले अपारशक्ति खुराना ‘दंगल’, ‘स्त्री’, ‘लुका छुपी’ और ‘पति पत्नी और वो’ में भी अपनी बेहतरीन अदाकारी दिखा चुके हैं.
(फोटो साभार: Twitter)
जुबली में अपनी अदाकारी से जीता फैंस का दिल
अपारशक्ति खुराना ने अमेजन प्राइम वीडियो में स्ट्रीम हुई जुबली में सुपरस्टार मदन कुमार का रोल निभाकर अपने लिए एक अलग ही तगड़ी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है. मदन कुमार के रोल में डेप्थ लाने के लिए अपारशक्ति ने खुद को कई मायनों में बदला है ताकि वह 1940 के दशक के सुपरस्टार लग सकें. सोशल मीडिया पर फैंस ने इस रोल के लिए अपने फेवरेट एक्टर अपारशक्ति खुराना पर खूब प्यार लुटाया है.

(फोटो साभार: Twitter)
फैंस ने की अपारशक्ति खुराना की एक्टिंग की तारीफ
एक फैन ने ट्विटर पर जुबली सीरीज से अपारशक्ति खुराना की एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अपारशक्ति ने इस रोल में चार चांद लगा दिए हैं. वह केवल एक कॉमिक एक्टर ही नहीं हैं’. दूसरे फैन ने अपारशक्ति के तारीफों के पुल बांधते हुए लिखा, ‘अपारशक्ति खुराना ने एक सीरियस एक्टर के रूप में खुद को साबित किया. जुबली में उनकी परफॉरमेंस बहुत ज्यादा सशक्त रही’. इस तरह फैंस अपारशक्ति की तारीफ के पुल बांध रहे हैं.
अपारशक्ति खुराना का वर्क फ्रंट
अपारशक्ति खुराना ने ‘दंगल’ में आमिर खान के भतीजे का किरदार निभाया था. फिल्म में उनकी कॉमेडी को बहुत पसंद किया गया. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. अपारशक्ति खुराना अब और ज्यादा शोज़ और फिल्मों में ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे. फिलहाल वह अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं. अपारशक्ति खुराना ‘बर्लिन’, ‘फाइंडिंग राम’ और ‘स्त्री 2’ में काम करते हुए दिखेंगे.
.
Tags: Aparshakti Khurana, Bollywood, Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 17:54 IST








