
कैलाश कुमार/बोकारो. बोकारो के चास चंद्र सिनेमा हॉल के सामने स्थित मां लक्ष्मी मार्बल मूर्ति भंडार में खासतौर पर मार्बल से तराशे हुए देवी-देवताओं की प्रतिमा की बिक्री जाती है. यहां पर खासतौर पर घर के पूजा-पाठ और मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्तियां बनती है. दुकान के संचालक मनबोध मिश्रा ने बताया कि वह पिछले 15 सालों से भी अधिक समय से इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. दुकान पर सॉफ्ट, हार्ड मार्बल के 3 फीट से लेकर 10 फीट ऊंचाई वाली बड़ी मूर्तियां बनाई जाती है.
1100 से 16000 रुपए तक की उपलब्ध हैं मूर्तियां
दुकान पर खास तौर पर हनुमान जी, गणेश जी, बजरंगबली और राधा कृष्ण और दुर्गा माता की प्रतिमाएं तैयार की जाती. इसके अलावा यहां घर में पूजा करने के लिए विशेष मंदिर भी मार्बल से तैयार किया जाता है. जिसकी कीमत 1100 रुपए से लेकर 16,500 तक है. यहां पर खास तौर पर मोर वार्ड, कमलयान, झिरी, अंबाजी और मकराना मार्बल से मूर्तियां तैयार की जाती है. वहीं स्लैक मार्बल में मॉरवर्ड और अरज्ञा स्टोन का भी काम होता है.
रात 8 बजे तक खुलती है दुकान
ग्रेनाइट पत्थर में खास शिवलिंग भी मौजूद है. जिसकी कीमत 1000 रुपए से शुरू 10000 रुपए तक है. दुकान पर आमतौर पर सबसे अधिक शिव परिवार कि मूर्तियों की अधिक मांग रहती है. यहां ग्राहक कम पैसों में सॉफ्ट मार्बल में छोटी कृष्ण की मूर्तियां, दुर्गा मां की प्रतिमा और अन्य देवी देवता के प्रतिमा के डिजाइन का ऑर्डर भी दे सकते हैं. इनकी दुकान सुबह 8:00 बजे से लेकर रात के 8:00 बजे तक खुली रहती है. दुकान में खरीदारी करने आए अरविंद कुमार ने बताया कि विष्णु जी के मूर्ति के ऑर्डर देने सेक्टर 5 से आए हैं. यहां कम पैसों में बेहतरीन मार्बल की मूर्तियां बनाई जाती है.
.
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 21:15 IST








