
आशुतोष तिवारी/रीवा. एमपी के विंध्य क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. खेलकूद से संबंधित गतिविधियों का यहां एक स्वर्णिम इतिहास रहा है. एक बार फिर रीवा के एक बेटे ने दौड़ प्रतियोगिता में विदेशी जमीन पर प्रथम स्थान हासिल कर रीवा को गौरवान्वित किया है. इस युवा एथलीट का नाम शुभम पांडेय है. शुभम 12वीं के छात्र हैं, जो रीवा के ढेकहा स्थित उमादत्त हायर सेकेंडरी स्कूल पढ़ते हैं. दौड़ने का जज्बा और जुनून शुभम को स्कूल के दिनों में ही आया है.
हाल ही में भूटान में आयोजित भूटान इंटरनेशनल चैंपियनशिप रेसिंग प्रतियोगिता ने शुभम ने प्रथम स्थान हासिल किया है. खेल प्रेमी अब शुभम को एमपी के उसैन बोल्ट का दर्जा देने लगे हैं. इस खेल प्रतियोगिता में 8 देशों के एथलीट भाग लेने के लिए पहुंचे थे. आने वाले दिनों में दुबई में आयोजित होने वाले एथलेटिक्स टूर्नामेंट में भी शुभम भाग लेंगे. शुभम ने बताया कि उन्होंने एथलेटिक्स की शुरुआत स्कूल लेवल से ही की. इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने लगे और लगातार जीत दर्ज की.
बढ़ता गया हौसला
धीरे-धीरे शुभम का हौसला बुलंद होता गया. संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भी और शुभम अव्वल रहे. बाद में शुभम ने खेल महाकुंभ में रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया और बड़े बड़े टूर्नामेंट्स में भाग लेने का मौका मिलता गया. शुभम को अब विदेशों में भी प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मौका मिलने लगा है.
मिल्खा सिंह के फैन
शुभम बताते हैं कि जब वे कक्षा 9वीं में थे, तब उन्होंने ‘भाग मिल्खा भाग ‘ मूवी देखी थी. मूवी में मिल्खा सिंह को देखकर वह काफी इंस्पायरर हुए थे. शुभम मिल्खा सिंह के फैन हो गए, उसके बाद उन्होंने दौड़ने की शुरुआत की और तब से लेकर अब तक उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
.
Tags: Local18, Mp news, Rewa News, Sports news
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 21:33 IST








