चमत्कार! जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ की प्रतिमा से निकली जलधारा, देखें Video

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शक्ति सिंह/कोटा. दादाबाड़ी में स्थित नसिया जी जैन मंदिर में स्थित भगवान आदिनाथ प्रतिमा की चर्चा इन दिनों जैन समाज के लोगों के बीच हो रही है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं का दावा है कि भगवान आदिनाथ की प्रतिमा से जलधारा निकल रही है. जबकि, आसपास बिल्कुल भी पानी नहीं है. मंदिर आने वाले श्रद्धालु इसे चमत्कार मान रहे हैं.

जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की भांति यहां पर सैकड़ों श्रद्धालु अभिषेक पूजा अर्चना करने आते हैं. जब मंदिर में मौजूद श्रद्धालु छोटी शांतिधारा कर रहे थे, तब वहां आदिनाथ भगवान की मूर्ति में से अचानक जल की धारा निकलने लगी. कुछ मिनटों के लिए ही यह नजारा भक्तों ने देखा. जलधारा निकली और अदृश्य हो गई. वहां पर पानी भी नजर नहीं आया. मंदिर में मौजूद कई श्रद्धालुओं ने इस नजारे का वीडियो बनाया है.

श्रद्धालुओं ने बनाया वीडियो
मंदिर में मौजूद अर्चना जैन ने बताया कि प्रतिदिन पूजा अर्चना करने आती हैं. पिछले 3 दिनों से कुछ मिनटों के लिए भगवान के चरणों के पास जल धारा बह रही थी और थोड़ी ही देर बाद अदृश्य भी हो गई. भगवान के इस अभिषेक को अर्चना जैन ने अपने मोबाइल में कैद किया. जल की धारा का वीडियो भी बनाया. इस दौरान मंदिर में मौजूद सभी भक्त भगवान के जयकारे लगाने लगे. भक्तों का कहना है कि भगवान का अभिषेक देवता कर रहे हैं. इसे देखने का अवसर हमें प्राप्त हुआ.

इसकी हुई थी भविष्यवाणी!  
अर्चना जैन ने बताया कि सुधा सागर जी महाराज ने 2015 चतुर्मास के समय कहा था कि बड़े बाबा की मूर्ति में बहुत एनर्जी है और एक न एक दिन इनके देश-विदेश के नहीं बल्कि देवता गण दर्शन करने आएंगे और उनका जलाभिषेक करेंगे. यह बात 8 साल बाद पिछले 3 दिन से यथार्थ हो रही है.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 20:47 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें