टाटा की 5 स्टार सेफ्टी वाली कारें सस्ते में खरीदने का शानदार मौका, कंपनी इस महीने दे रही बंपर डिस्काउंट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. टाटा मोटर्स की कारों को उनकी मजबूती और सेफ्टी फीचर्स के लिए जाना जाता है. बीते कुछ वक्त में टाटा का कस्टमर बेस भी काफी बढ़ा है. कई बार सेल के मामले में टाटा ने हुंडई को भी पीछे छोड़ा है. अगर आप भी टाटा की कारों के फैन हैं तो इस महीने आपके लिए अच्छा मौका है. इस महीने टाटा अपनी कारों पर बढ़िया डिस्काउंट ऑफर कर रही है.

टाटा टियागो
Tiago हैचबैक कई पॉवरट्रेन में उपलब्ध है और Maruti Suzuki Swift, Maruti Suzuki Ignis और Hyundai Grand i10 Nios को टक्कर देती है. पेट्रोल से चलने वाली टियागो पर इस महीने कुल 30,000 रुपये तक की है, जिसमें 10,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है. इसमें एक्सचेंज डिस्काउंट और 20,000 रुपये तक एडिशनल बेनेफिट्ल शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : हुंडई क्रेटा की बैंड बजाने वापस आ रही रेनो डस्टर एसयूवी, नेक्सॉन की भी बढ़ेगी टेंशन

टाटा टिगोर
Tata Tigor के पेट्रोल मॉडल पर कुल 33,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, जबकि CNG मॉडल पर कुल 48,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. दोनों मॉडल्स पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस भी दिया जा रहा है.

टाटा अल्ट्रोज़
Tata Motors अपनी लोकप्रिय Altroz ​​हैचबैक के पेट्रोल और डीजल मॉडल पर छूट दे रही है. हाल ही में लॉन्च हुई Altroz ​​CNG पर कोई छूट नहीं मिल रही है. XE और XE+ को छोड़कर पेट्रोल वेरिएंट पर 25,000 रुपये तक की कुल छूट मिलती है, जबकि XE और XE+ ट्रिम्स पर कुल 10,000 रुपये तक की छूट मिलती है. सभी डीजल वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.

यह भी पढ़ें : मारुति की नई ‘छोटू’ कार लॉन्च, कीमत 5 लाख से भी कम, भर-भर के मिलेगा माइलेज

टाटा हैरियर और सफारी
Tata की Harrier और Safari SUVs पर इस महीने अधिकतम 35,000 रुपये तक बेनेफिट्स पा सकते हैं. दोनों एसयूवी पर 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट है, और 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट सभी वेरिएंट पर लागू है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Tata Motors

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें