MLA के देवर की फार्च्यूनर ने दम्पति को कुचला, 100 फीट दूर गिर इंजीनियर-पत्नी की मौत, बेटा नाजुक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट- संजय गुप्ता

नबाद. झारखंड की कोल नगरी धनबाद में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. घटना सदर थाना क्षेत्र के धैयारानी बांध के समीप की है जहां कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर की लग्जरी SUV कार फार्च्यूनर ने बाइक सवार दम्पति को कुचल दिया. इस घटना में बाइक पर सवार दंपत्ति का 12 साल का पुत्र भी चपेट में आ गया. सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई है जबकि बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है.

मृतकों में भेलाटाड़ निवासी 45 वर्षीय राणा दास और पत्नी 35 वर्षीय मानसी दास का हैं. मृतक राणा दास बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 में इंजीनियर के पद कार्यरत थे. घायल ऋषभ को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. लग्जरी कार काफी रफ्तार में थी जो कुछ दूर जाकर पलट गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर थाने ले आई है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि अपने बेटे के ऋषभ के इलाज के लिए पत्नी के साथ राणा बाइक से डॉक्टर के पास गए थे. घर वापस लौटने के दौरान देर रात करीब 12 बजे रानीबांध के समीप एक तेज रफ्तार फॉर्चूनर वाहन के द्वारा टक्कर मारी दी गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि राणा दास घटनास्थल से करीब 100 फीट दूर जाकर गिरे जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी मानसी दास ने आनन-फानन में अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

घटना की जानकारी पाकर बीजेपी नेत्री रागिनी सिंह मृतक परिवार से मिलने पहुंची और परिवार के लोगों को सांत्वना दिया. उन्होंने घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है. बीजेपी नेत्री ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस नेता द्वारा पति पत्नी की जान ली गई है. मृतक के भाई के मुताबिक जिस फॉर्च्यूनर से यह हादसा हुआ है उस फॉर्च्यूनर का नंबर jh10 सीएफ 0045 है. यह फॉर्च्यूनर मेसर्स सिंह नेचुरल एंड प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रजिस्टर्ड है.

बताया जा रहा है कि झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर हर्ष सिंह के नाम से ये गाड़ी रजिस्टर्ड है. फॉर्च्यूनर चला रहा व्यक्ति शराब के नशे में धुत था. घटना के समय पैसे देने का भी प्रयास किया गया था.

Tags: Dhanbad news, Jharkhand news, Road accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें