देश की सबसे सस्ती कार पर 60,000 रुपये का डिस्काउंट! कर रहे प्लानिंग तो खरीद लें, नहीं मिलेगा इससे बढ़िया मौका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

जून 2023 में मारुति अपनी कारों पर डिस्काउंट दे रही है.
ऑल्टो के10 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है.
ऑल्टो के10 पेट्रोल व सीएनजी दोनों में उपलब्ध है.

Maruti Alto K10 Discount: कार कंपनियां अक्सर गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए और डीलरशिप से स्टॉक को खाली कराने के लिए डिस्काउंट ऑफर देती रहती हैं. इसी तरह का ऑफर जून महीने में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपने कारों पर दे रही है. कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती कार Alto K10 पर 60 हजार रुपये का डिस्काउंट देने का ऐलान दिया है.

कंपनी यह छूट कैश डिस्काउंट, बोनस, एक्सचेंज और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तौर पर दे रही है. आइये जानते हैं जून 2023 में आप ऑल्टो की खरीद पर कितने डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं…

मारुति ऑल्टो के10 पर डिस्काउंट
अगर आप इस महीने, यानी जून 2023 में मारुति ऑल्टो के10 खरीदना चाहते हैं, तो इस कार की खरीद पर 59,000 रुपये की बचत कर सकते हैं. ऑल्टो के10 के पेट्रोल वैरिएंट पर 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं, सीएनजी वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है.

ऑल्टो के10 की कीमत
ऑल्टो के10 देश में मारुति की सबसे सस्ती कार है. इसकी कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है. कंपनी इसे चार वैरिएंट्स – Std, LXi, VXi और VXi+ में बेच रही है. ऑल्टो के10 VXi और VXi+ को सीएनजी में भी उपलब्ध कराया गया है. आप इसे 6 मोनोटोन शेड में खरीद सकते हैं.

इस कार में 1.0 लीटर का के10 सीरीज इंजन मिलता है जो 67 बीएचपी की पॉवर और 89 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने ऑल्टो के10 के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया है. ऑल्टो के10 का मैनुअल वैरिएंट 24.39 kmpl की माइलेज देता है, वहीं सीएनजी इसकी माइलेज 33.85 km/kg है.

नियम व शर्तें
डिस्काउंट व ऑफर्स 30 जून, 2023 तक लागू है. यह ऑफर क्षेत्र, डीलरशिप, कार का रंग, वैरिएंट, वर्जन के आधार पर अलग हो सकता है. इच्छुक खरीदार अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम अधिकृत मारुति सुजुकी डीलरशिप से संपर्क करें.

Tags: Auto News, Car Discounts Offers, Cars, Maruti Suzuki

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें