MP Election 2023: किस हाल में है प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट, उलट-फेर न कर दें यहां के मुद्दे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


इंदौर. मध्य प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट इंदौर में है. ये सीट है इंदौर की नंबर-3 विधानसभा. इस सीट से बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय विधायक हैं. वे इस सीट से पहली बार विधायक बने और विधानसभा पहुंचे. तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में इंदौर की शान राजबाड़ा सहित कई ऐतिहासिक इमारतें, गोपाल मंदिर, कृष्णपुरा छतरी, बोलिया सरकार की छतरी, गांधी हॉल शामिल हैं. इसी क्षेत्र में प्रदेश की अर्थ व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, बर्तन बाजार, किराना बाजार समेत कई बड़े बाजार हैं. इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में ये मुद्दे उलट-फेर कर सकते हैं.

तीन-नंबर विधानसभा में कुल 1 लाख 81 हजार 462 मतदाता हैं. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 91 हजार 345, महिला मतदाताओं की संख्या 90 हजार 53, थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 64 है. विधानसभा-3 की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक है. राजबाड़ा पर रोज गाड़ियां फंसती हैं और लंबा जाम लग जाता है. यहां मेट्रो ट्रेन और कान्ह नदी की सफाई भी बड़ा मु्द्दा हैं. बता दें, कान्ह नदी की सफाई पर पिछले 15 साल में 1157 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं. लेकिन, नदी की सफाई नहीं हो सकी. वाहनों की बढ़ती संख्या ने यहां प्रदूषण बढ़ गया है. राजबाड़ा पर छोटे दुकानदारों के लिए जगह नहीं. वे फुटपाथ पर दुकानें लगाते हैं तो जाम लग जाता है.

आपके शहर से (इंदौर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

ये हैं विधानसभा के बड़े मुद्दे
इसके अलावा लोग शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी यहां परेशान हैं. प्रदेश का सबसे बड़ा एमवाय अस्पताल, रेलवे स्टेशन और सरवटे बस स्टैंड भी इसी क्षेत्र में हैं. युवाओं के सामने बेरोजगारी भी एक बड़ी समस्या  है. पूरे देश में चर्चित श्री बेलेश्वर महादेव में बावड़ी हादसा इसी विधानसभा में हुआ था. इसलिए इस बार के विधानसभा चुनाव में यह भी बड़ा मुद्दा रहेगा. इस हादसे में 36 लोगों की जान चली गई थी.

एमएलए आकाश कर रहे 2 हजार करोड़ के कामों का दावा
बता दें, विधायक आकाश विजयवर्गीय का दावा है कि उनकी विधानसभा में 2 हजार करोड़ के विकास कार्य किए जा चुके हैं. उनके इस दावे पर कांग्रेस ने कहा है कि आकाश विजयवर्गीय ने विधायक बनने के बाद मात्र 18 विकास कार्यों पर सिर्फ 55.57 लाख रूपये ही खर्च किए. आकाश विजयवर्गीय से मुकाबले के लिए कांग्रेस के पिंटू जोशी पूरी तरह तैयार हैं. पिंटू कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री महेश जोशी के बेटे हैं.

Tags: Assembly Elections 2023, Indore news, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें