हाइलाइट्स
भीषण गर्मी के बीच डैम में नहा रहे थे तीन बच्चे, तीनों डूबे, तीनों की हुई मौत.
बभनीखांड डैम की यह अब तक 5वीं घटना, 12 से अधिक गंवा चुके हैं जान.
रिपोर्ट-चंदन कुमार कश्यप
गढ़वा. गढ़वा जिले के नगर उंटारी स्थित नयाखांड स्थित बभनीगांव का माहौल उस समय मातम में तब्दील हो गया जब गांव के तीन बच्चों की डैम में डूबने से मौत हो गई. घटना शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे की है. घटना के बाद बभनीखांड डैम पर चीख पुकार मच गई. इस दर्दनाक घटना के बाद जंगीपुर और नयाखांड गांव में कोहराम मच गया है.
बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे डैम के समीप बकरी चरा रहे थे और इसी दौरान तीनों डैम में घुसकर स्नान करने लगे. डैम में गहराई अधिक होने के कारण तीनों डूबने लगे. इस दौरान एक महिला तीनों बच्चों को डूबते देख कर शोर करने लगी. शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए. आस-पास के लोगों ने डैम से तीनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी.
मृतकों में गढ़वा थाना क्षेत्र के कुशमाहा निवासी मुन्ना उराव के पुत्र सोनू उरांव(9 वर्ष), जंगीपुर निवासी मुन्ना उरांव का पुत्र अंकज उरांव( 7 वर्ष) और जंगीपुर निवासी जवाहर उरांव की 13 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी का नाम शामिल है. वहीं, एसडीपीओ प्रमोद केशरी ने बताया कि डैम मे डूबने से दो लड़के और एक लड़की की मौत हुई है. तीनों के शवो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है आगे की कार्रवाई मे जुट गई है.
आपके शहर से (रांची)

JEE एडवांस में है इतनी रैंक, तो प्रतिष्ठित संस्थान से है फ्री में बीटेक का मौका

Gold-Silver Price Today: रांची सर्राफ़ा बाजार में सोने और चांदी के बढ़े दाम, आज का यह है भाव

Bokaro News: 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में जीजा को मिली 25 साल की सजा, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ था मुकदमा

वंदे भारत ट्रेन का पटना-रांची के बीच ट्रायल रन, गया और बरकाकाना में ठहराव, जानिए टाइम टेबल

यह शख्स रोजाना साइकिल से 100 KM का सफर तय बेचता है यह खास झाड़ू, काफी मेहनत से तैयार होता है यह झाड़ू

हाई प्रोफाइल लेडीज का करता था शिकार, शादी का अर्धशतक लगाने वाला शातिर गिरफ़्तार, जानें पूरी कहानी

Gumla News : गुमला में निकाली गई झोला रैली, ‘पॉलिथीन छोड़ें, झोला अपनाएं’ का दिया गया नारा

झारखंड में बालू पर फिर से बवाल ! 10 जून से घाटों के खनन पर लगी रोक, जानें पूरा मामला

Sheetala Ashtami 2023 :10 या 11 जून कब मनाया जाएगा शीतला अष्टमी का व्रत? देवघर के ज्योतिषी ने कर दिया स्पष्ट

Train Alert: डाल्टनगंज होकर चलने वाली बरकाकाना-वाराणसी मेमू पैसेंजर का परिचालन होगा पुनर्बहाल, जानें डेट व शेड्यूल

Gumla News: पर्यावरण संरक्षण का अनोखा तरीका, कबाड़ से सजाया गया पार्क
परिजनों ने बताया कि सुबह-सुबह बच्चे बकरी चराने गए थे भीषण गर्मी की वजह से सभी बच्चे डैम मे उत्तर कर नहा रहे थे. इसी बीच वे गहरे पानी में चले गए जिससे उनकी मौत हो गई. इससे पूर्व भी डूबकर मरने से इस डैम में कई घटनाएं हो चुकी है.
.
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 13:24 IST









