जम्मू-कश्मीर: कठुआ में पाकिस्तानी विमान के आकार का गुब्बारा मिला, तालाशी अभियान में जुटे सुरक्षा बल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


इस्लामाबाद: जम्मू और कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार को एक विमान के आकार का गुब्बारा मिला, जिस पर PIA (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) का लोगो बना हुआ था. काले और सफेद रंग का रहस्यमयी गुब्बारा कठुआ जिले के हीरानगर में जमीन पर पड़ा मिला. सुरक्षाबलों ने गुब्बारे को जब्त कर लिया और इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया कि गुब्बारा कहां से आया.

इस साल फरवरी में शिमला के एक सेब के बगीचे में हवाई जहाज के आकार का एक हरे और सफेद रंग का गुब्बारा देखा गया था, जिस पर पीआईए का लोगो बना हुआ था. 20 मई को, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने कहा कि उन्होंने अमृतसर में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया और संदिग्ध नशीले पदार्थों से भरा एक बैग जब्त किया. पिछले दिन, बीएसएफ ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर चार पाकिस्तानी ड्रोनों को रोका और उनमें से तीन को मार गिराया.

भारत-पाक बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन का मूवमेंट, BSF के जवानों ने फायरिंग कर खदेड़ा, सर्च ऑपरेशन शुरू

उससे पहले 1 अप्रेल को श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर क्षेत्र में 41PS चेक पोस्ट एरिया में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक ड्रोन के मूवमेंट की आशंका के चलते BSF जवानों ने उस पर फायरिंग की थी. सीमा पर पाकिस्तान से हेरोइन तस्कर ड्रोन के जरिए अक्सर भारतीय सीमा में ड्रग्स भेजते हैं. इस आशंका के चलते सीमा सुरक्षा बल और सीमा क्षेत्र की राजस्थान पुलिस हमेशा चौकस रहती है.

Tags: Jammu and kashmir, Pakistan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें