कभी फिल्म को खरीदने के तैयार नहीं थे डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स, 132 करोड़ कमाए, ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हुई मूवी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. साल 2001 में एक फिल्म आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. फिल्म इतनी सफल होगा, ये किसी ने नहीं सोचा था. लोगों की कसौटी पर मेकर्स और एक्टर्स खरे उतरे और फिर फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म को तैयार करने में करीब 18.5 करोड़ रुपये की लागत आई थी, लेकिन फिल्म ने 7 गुना से ज्यादा की कमाई कर डाली थी. यानी जितने में फिल्म बनीं उस जैसी एक-दो नहीं बल्कि 7 फिल्में आसानी से बन सकती थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के तैयार होने के बाद डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स इसे खरीदा नहीं चाह रहे थे. ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि साल 2001 में आई ‘गदर’ है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.

सनी देओल और अमीषा पटेल की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्‍म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को शायद ही किसी सिनेमा लवर ने न देखा हो. अगर 22 सालों से आप सिर्फ फिल्म के किस्से सुन रहे हैं, तो एक बार मौका आपको फिर मिला है कि ‘गदर’ को देख लें ताकि ‘गदर 2’ को अच्छे से समझ सके. इस फिल्म को भले लोगों ने बहुत प्यार दिया. लेकिन 22 साल बाद सनी की वो दर्द फिल्म को लेकर छलका, जिसको वो अब तक अपने सीने के अंदर दबाए हुए थे.

22 साल बाद छलका सनी का दर्द
अनिल शर्मा के डायरेक्‍शन में बनी ‘गदर: एक प्रेम कथा’ भारतीय स‍िनेमा की कल्‍ट क्‍लासिक फिल्‍मों में से है. फिल्‍म के गानों से लेकर इसके डायलॉग और हैंडपम्‍प उखाड़ने वाले सीन्‍स आज भी दर्शकों के जेहन में तरोंताजा हैं. तारा और सकीना की जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया था. लेकिन इस फिल्म को कोई खरीदने के लिए तैयार नहीं था. सनी देओल का ये दर्द 22 साल बाद आखिरकार छलक ही गया.

‘गदर: एक प्रेम कथा’ को जब नहीं मिल रहे थे डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स
‘गदर: एक प्रेम कथा’ के प्रीमियर पर उन्होंने कहा, ‘2001 में सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज करने के दौरान हमें काफी समस्‍याएं आई थीं. जब ‘गदर: एक प्रेम कथा’ थ‍िएटर्स में लगी, तब हमें नहीं पता था कि ये फिल्म इस कदर गदर मचा देगी, क्‍योंकि रिलीज से पहले लोग कहते थे कि ये पंजाबी फिल्म है. इसको हिंदी में जब करके लाओ. सनी पाजी ने बताया कि कुछ डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स ने कहा कि मैं तो नहीं खरीदूंगा फिल्‍म. हम बड़े परेशान थे उस वक्‍त, लेकिन जनता को फिल्‍म इतनी पसंद आई कि उन्‍होंने सबका मुंह बंद करवा दिया, उन्‍होंने ही हमें हिम्‍मत दी कि हम इसका पार्ट-2 बनाएं.’

गदर ने मचा दिया था बॉक्सऑफिस पर ‘गदर‘
उस दौर में भी बॉक्‍स ऑफिस पर इस फिल्‍म ने 76 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था. जबकि वर्ल्‍डवाइड 133 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन हुआ था.

 भारत-पाकिस्‍तान युद्ध की पृष्‍ठभूमि पर बनी है ‘गदर 2’ की कहानी
11 अगस्त को ‘गदर 2’ रिलीज होने वाली हैं. फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ उत्‍कर्ष शर्मा भी लीड रोल में होंगे. ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में उत्‍कर्ष ने तारा और सकीना के बेटे चरणजीत का किरदार निभाया था. ‘गदर 2’ की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्‍तान युद्ध की पृष्‍ठभूमि पर बनी है. इसमें तारा एक बार फिर पाकिस्‍तान जाएगा और अपने बेटे चरणजीत को वापस भारत लेकर आएगा.

Tags: Amisha patel, Gadar, Sunny deol

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें