रिश्तों का कत्ल: बुजुर्ग महिला से दरिदंगी, पोता ही बन गया हैवान, दादी के साथ की ये गंदी हरकत और…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

रतनगढ़ थाना इलाके में हुई वारदात
परिवार के लोग शादी समारोह में गए हुए थे
पुलिस ने बुजुर्ग पीड़िता का मेडिकल करवाया है

चूरू. राजस्थान के चूरू (Churu) जिले में दिल को दहला देने और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए 70 साल की बुजुर्ग महिला से रेप (Rape) की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी रिश्ते में पीड़िता का पोता लगता है. पुलिस ने पीड़िता के बेटे की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना करा लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

पुलिस के अनुसार यह शर्मनाक वारदात चूरू जिले के रतनगढ़ थाना इलाके में सामने आई है. पीड़ित बुजुर्ग महिला मानसिक रूप से कमजोर भी बताई जा रही है. रतनगढ़ थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक इलाके के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसके परिवार में शादी थी. इसलिये परिवार के सभी लोग शादी में गए हुए थे. घर पर उसकी 70 वर्षीय मां अकेली थी. वह मानसिक रोगी भी है.

आपके शहर से (चूरू)

बुजुर्ग महिला को अकेली देखकर हैवान बन गया युवक
उसी बीच देर रात रिश्ते में उसका भतीजा लगने वाला युवक घर में घुस गया. उसने बुजुर्ग महिला को देखकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए बुजुर्ग महिला के शरीर को जगह-जगह से दांतों से काट लिया. जब वृद्धा ने शोर मचाया तो पड़ोस में रहने वाली बहन भागकर आई. उसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया.

जीजा को रास नहीं आई साली की सगाई, अटकाया रोड़ा, बोले-या तो मार देंगे या मर जाएंगे…

आरोपी को भागते हुए ग्रामीणों ने भी देखा
आरोपी को भागते हुए गांव के कुछ लोगों ने भी देख लिया था. पीड़िता के बेटे की रिपोर्ट पर रतनगढ़ पुलिस ने युवक के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. शुक्रवार को पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही है. लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. उल्लेखनीय है कि चूरू जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली ऐसी हैवानियत की खबरें पहले भी आ चुकी हैं.

Tags: Churu news, Crime News, Rajasthan news, Rape Case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें