करोड़ों का मालिक है ये सुपरस्टार, देता है सलमान-शाहरुख को टक्कर, फीस सुनकर छूट जाते हैं मेकर्स के पसीने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. थलापति विजय (Thalapathy Vijay) साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सितारों में से एक हैं. उनका असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है. विजय ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई के मामले में उनका एक दमदार रिकॉर्ड रहा है. थलापति विजय ने पिछले कुछ सालों में अपनी करोड़ों रुपये की नेट वर्थ तैयार कर ली है. एक्टर की फीस इतनी ज्यादा है कि मेकर्स को उन्हें अप्रोच करने में पसीने छूट जाते हैं. एक फिल्म के लिए फीस चार्ज करने के मामले में विजय, सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को भी टक्कर देते हैं.

चाइल्ड एक्टर के तौर पर शुरू किया काम
थलापित विजय ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर की थी. उन्होंने 7 फिल्मों में चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम किया. 18 साल की उम्र में फिल्म Naalaiya Theerpu में लीड एक्टर की भूमिका निभाई थी. इसके बाद विजय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

इतने करोड़ की है विजय की नेट वर्थ
जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, थलापति विजय की नेट वर्थ 56 मिलियन डॉलर है. अगर इसे इंडियन करेंसी में कन्वर्ट किया जाए तो 461 करोड़ रुपये होता है. उनकी सलाना कमाई 120 करोड़ से 150 करोड़ रुपये है. इसके अलावा थलापित विजय ब्रैंड एंडोर्समेंट से 10 से 12 करोड़ रुपये हर साल कमा लेते हैं.

फीस सुनकर उड़ जाते हैं मेकर्स के होश
थलापति विजय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड स्टार्स में से एक हैं. उन्होंने बीस्ट फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. इसके बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी. फिल्म वरिसु के लिए थलापति विजय ने 150 करोड़ रुपये बतौर फीस ली थी. इतनी ज्यादा फीस लेने वाले साउथ सिनेमा में सिर्फ चंद एक्टर्स हैं. आज वह फीस लेने के मामले में कमल हासन और रजनीकांत जैसे महंगे सुपरस्टार्स की बराबरी करते हैं.

थलापति विजय का चेन्नई में है लैविश बंगला
एक्टर का चेन्नई के कैसुरिना ड्राइव स्ट्रीट पर लैविश बीच हाउस है, जिसमें वह पत्नी संगीता और अपने दो बच्चों के साथ रहते हैं. हाउसिंग डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, थलापति विजय का ये आशियाना हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के बीच हाउस से इंस्पायर है.

करोड़ों की कारों के मालिक हैं थलापति विजय
थलापति विजय के कलेक्शन में एक से एक लग्जरी और महंगी कारें शामिल हैं. उनके पास बीएमडब्ल्यू एक्स 5 और एक्स6, ऑडी ए8 एल, लैंड रोवर रेंज रोवर इवॉक, फोर्ड मसटैंग, वॉल्वो एक्ससी90, मर्सिडीज़ बेंज़ जीएलएल है. इन कारों की कीमत करोड़ों रुपये में है.

Tags: Salman khan, Shahrukh khan, South cinema, Thalapathy Vijay

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें