
हाइलाइट्स
पोर्टेबल पावर स्टेशन को 16 घंटे कर सकते हैं यूज
पावर स्टेशन में ओवर लोड़ होने की इंडिकेशन दिया
डिस्चार्ज होने का भी मिलेगा इंडिकेशन
नई दिल्ली. गर्मियों में बच्चों की समर वेकेशन होती है. बहुत सारे लोग हिल स्टेशन और नेशनल पार्क में वेकेशन इंजॉय करने जाते है और वहां टेंट लगाकर रहना पसंद करते हैं. अगर आप भी ऐसा ही कुछ प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए हम बहुत काम की डिवाइस की जानकारी लेकर आए हैं.
ये डिवाइस आपके कैंप के इंजॉय को दोगुना कर देगी. दरअसल हम कहीं भी हो हमें इलेक्ट्रिक सिटी की जरूरत मोबाइल चार्ज करने, म्यूजिक सुनने और खाना पकाने के लिए पड़ती है, जबकि घर से दूर जंगल या हिल स्टेशन पर हर जगह बिजली उपलब्ध नहीं होती. इस स्थिति में आप Fossibot के पोर्टेबल पावर स्टेशन को यूज कर सकते हैं.
Fossibot पोर्टेबल पावर स्टेशन
ये पावर स्टेशन सोलर पैनल से चार्ज होता है. इससे बनने वाली बिजली क्लीन एनर्जी में आती है. ये पावर स्टेशन कहीं भी लाया ले जाया जा सकता है. क्योंकि इसमें नीचे व्हील दिए हुए होते हैं. साथ ही ये Fossibot पोर्टेबल पावर स्टेशन लगातार 16.3 घंटे तक बिजली सप्लाई करने में सक्षम है. आइए जानते हैं इसकी दूसरी डिटेल्स.
Fossibot पोर्टेबल पावर स्टेशन का यूज
इस पावर स्टेशन से आप ड्रोन, मिनी कूलर, इलेक्ट्रिक ग्रिल, मिक्सर, प्रोजेक्टर और कॉफी मशीन एक साथ चला सकते हैं. Fossibot की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इसे फुल चार्ज होने में 1.5 घंटे का समय लगता है. इसके साथ ही इससे आप कई दूसरे इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट भी चला सकते हैं.
Fossibot पोर्टेबल पावर स्टेशन के फीचर्स
इस पावर स्टेशन में ओवर लोड़ होने की इंडिकेशन, ओवर टेम्परेचर, लो टेम्परेचर, ओवर वोल्टेज, लो वोल्टेज, ओवर चार्ज और डिस्चार्ज जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Fossibot पोर्टेबल पावर स्टेशन की प्राइस
इस पावर स्टेशन की प्राइस $2999.99 है जो कि, इंडियन करेंसी के हिसाब से 2 लाख 29 हजार रुपये के करीब होती है. इसे आप कंपनी की ऑफिशियल साइट से खरीद सकते हैं.
.
Tags: Tech Knowledge, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hi, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 11:28 IST









