गोपालगंज में खुला पहला साइबर थाना, SP ने बताया कैसे करेंगे शिकायत, जल्द सुलझेंगे साइबर अपराध के केस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोपालगंज. गोपालगंज में अब साइबर क्राइम करना अपराधियों के लिए मुश्किल होगा. जिले का पहला साइबर थाने का उद्घाटन शुक्रवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया है. यह नगर थाना परिसर में खोला गया है, जहां डीएसपी स्तर के अधिकारी को लगाया गया है, गोपालगंज का यह पहला साइबर थाना है जहां अत्याधुनिक तरीके से साइबर फ्रॉड के मामले का उद्भेदन होगा. इस अवसर पर सदर एसडीपीओ प्रांजल, हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के साथ-साथ नगर थाने के इंस्पेक्टर समेत पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

इस अवसर पर एसपी ने लोगों से अपील की कि जैसे ही आपके साथ साइबर फ्रॉड की जानकारी मिले आप तत्काल थाना में आकर इसका शिकायत दर्ज कराएं. ऑनलाइन या डाक के जरिये भी साइबर थाने में शिकायत दर्ज करा सकते हैं. साइबर फ्राड के मामले में इससे यह होगा कि जल्द कार्रवाई हो जाएगा. उन्होंने कहा कि साइबर थाने में पुलिस मुख्यालय की ओर से अत्याधुनिक तरीके से सभी उपकरण लगाया गया है.

एसपी ने लोगों से अपील की कि आप समय पर साइबर फ्रॉड की जानकारी थाना को दें. उन्होंने कहा कि जिलेभर के साइबर अपराध के मामले साइबर थाने में ही दर्ज होगी. यहां डीएसपी स्तर के एक अधिकारी के अलावा इंस्पेक्टर रैंक के अपर थानाध्यक्ष व इनकी सहायता के लिए दो सब इंस्पेक्टर, डाटा इंट्री ऑपरेटर और प्रोग्रामर की प्रतियुक्ति की गयी है.

आपके शहर से (गोपालगंज)

साइबर अपराध के ये मामले होंगे दर्ज
बैंक या एटीएम से ऑनलाइन ठगी के मामले दर्ज होंगे. महिलाओं और युवतियों के साथ हुए ऑनलाइन उत्पीड़न बच्चों के ऑनलाइन हरासमेंट के मामले दर्ज किए जाएंगे. आइटी एक्ट के तहत अपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे.

क्या है साइबर क्राइम?
एसपी ने बताया कि इंटरनेट के जरिए किए जानेवाले अपराध को साइबर क्राइम कहा जाता है. फेसबुक पर अश्लील तस्वीर, मैसेज, वीडियो अपलोड करना इसी श्रेणी में आता है. इसके अलावा बैंक की जानकारी से लेकर पैसा निकालना, क्रेडिट कार्ड हैक कर खरीदारी करना, कंप्यूटर हैक करना साइबर क्राइम है.

हर रोज शिकार हो रहे लोग
हर रोज एक व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो रहा है. बैंक से पैसा निकासी, फेसबुक आइडी हैक करना, एटीएम का क्लोन बनाकर पैसे की निकासी करना, अश्लील मैसेज भेजने की शिकायतें पुलिस के पास पहुंच रही है. ऐसे में साइबर थाना खुलने के बाद ऐसे मामलों में कमी आएगी और साइबर अपराधियों पर कार्रवाई होगी.

Tags: Big crime, Crime In Bihar, Crime News, Cyber Attack, Cyber Crime, Cyber Fraud, Cyber ​​Security

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें