‘अपनी बर्बादी का जश्न मना रहा है बॉलीवुड’, ब्लडी डैडी की फ्री स्ट्रीमिंग पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, ट्वीट कर निकाला गुस्सा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबईः शाहिद कपूर स्टारर ‘ब्लडी डैडी’ (Bloody Daddy) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है और फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म 9 जून को ही ओटीटी पर रिलीज हुई है, जिसमें शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) एक बार फिर एंग्री यंगमैन वाले अवतार में दिखाई दे रहे हैं. एक तरफ जहां फिल्म को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी की डिजिटल रिलीज को लेकर चिंता जाहिर की है. विवेक इस फिल्म की डिजिटल रिलीज से बिलकुल खुश नहीं हैं. यही वजह है कि उन्होंने इसे पागलपन वाला बिजनेस मॉडल बताया है.

दरअसल, शाहिद की फिल्म को 9 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में उपलब्ध कराया गया है. यही वो वजह है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर ने ‘ब्लडी डैडी’ के मेकर्स के बिजनेस मॉडल की आलोचना की है और यहां तक कह दिया है कि बॉलीवुड बर्बादी की ओर जा रहा है. शाहिद कपूर की फिल्म 200 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है. इसमें उनके साथ संजय कपूर, राजीव खंडेलवाल, डायना पेंटी और रॉनित रॉय जैसे स्टार भी हैं.

वहीं विवेक इस बात से नाराज हैं कि 200 करोड़ में बनी इस बॉलीवुड फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फ्री में स्ट्रीम किया जा रहा है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक न्यूजपेपर का एड शेयर करते हुए लिखा- ‘आखिर कोई क्यों 200 करोड़ की फिल्म फ्री में दिखाएगा? ये कैसा पागलपन वाला बिजनेस मॉडल है? बुरी बात तो ये है कि बॉलीवुड खुद अपनी बर्बादी का जश्न मना रहा है.’ विवेक के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है.

क्या है ब्लडी डैडी की कहानी?
‘ब्लडी डैडी’ की बात करें तो फिल्म की कहानी 24 घंटे का किस्सा है. जहां नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अंडर कवर ऑफिसर सुमेर (शाहिद कपूर) 50 करोड़ की ड्रग्स जब्त कर लेता है और यहां से शुरू होती है असली कहानी. सुमेर को ड्रग माफिया के सरगना सिकंदर (रॉनित रॉय) का फोन आता है. वो उसके सामने एक डील रखता है. ये डील होती है सुमेर के बेटे के बारे में.

दरअसल, सिकंदर सुमेर के बेटे को किडनैप कर लेता है. फिर वह उसे एक डील ऑफर करता है अपने बेटे के बदले उसका माल वापस करने का. ऐसे में सुमेर के पास भी कोई रास्ता नहीं बचता और वह ड्रग माफिया की बात मान लेता है और ड्रग्स लौटाने के लिए उस होटल में वापस पहुंचता है, जहां उसने ड्रग से भरे बैग छिपाए होते हैं. लेकिन, ये माल यहां से गायब हो जाता है और यहां से शुरू होता है पिक्चर का क्लाइमैक्स. पूरी कहानी के लिए देखें फिल्म.

Tags: Bollywood, Entertainment, Shahid kapoor, Vivek Agnihotri

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें