मानसून आने से पहले अलर्ट हुआ डूंगरपुर प्रशासन, आपदा आने पर इस नंबर पर करें संपर्क

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 जुगल कलाल/ डूंगरपुर. डूंगरपुर में बारिश के मौसम के शुरुवात होने की संभावना 15 जून बताई जा रही है. इसके पहले डूंगरपुर जिले का प्रशासन अलर्ट मोड़ लाए गया है और आपदा से निपटने के लिए तैयार यू में झुक चुका है तैयारियों में जुट चुका है. ज़िला प्रशासन ने जर्जर स्कूली भवनों की जानकारी मांगी है. वहीं, आपदा लाने पर 15 जून से कंट्रोल रूम की शुरुवात की जाएगी. इसी के साथ आपदा आने पर02964-232262 नंबर फोन कर जानकारी भी दे सकते हैं.

आपके शहर से (डूंगरपुर)

डूंगरपुर के अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेंद्र नागर ने बताया कि, मानसून से पूर्व हर आशंका को ध्यान में रखते हुए समुचित तैयारी रखने और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है. उन्होंने बताया कि सोम, माही ओर जाखम नदी पुल पर पानी का भराव होता है, उसको लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी. जिले के सभी पुलों, बांधों का निरीक्षण कर सात दिन में रिपोर्ट और एक्शन प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

जर्जर स्कूली भवनों की मांगी जानकारी

एडीएम नागर ने जिले में मानसून के दौरान जर्जर स्कूली भवनों में अनहोनी की आशंका को देखते हुए शिक्षा विभाग से जर्जर स्कूली भवन की सूची भिजवाने और बारिश के दौरान किसी जर्जर भवन में विद्यार्थियों को नहीं बैठाने तथा स्कूलों में मिड-डे-मील की सामग्री की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं.

नालों की हो सफाई, संसाधन रखें तैयार

पीडब्ल्यूडी को पानी भराव स्थानों पर संकेतक एवं चेतावनी बोर्ड लगवाने, सड़कों पर झुके पेड़ों को हटवाने, सड़कों की मरम्मत का कार्य पूर्ण करने, प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर 200-200 रेत के कट्टे तैयार रखने के निर्देश दिये है. वहीं, बिजली विभाग को अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, डीपी, वायर रखने, क्षतिग्रस्त पोल और ट्रांसफार्मर की मरम्मत, पुलिस विभाग में कंट्रोल रूम स्थापित करने, वायरलेस एवं अन्य आवश्यक संसाधन की उपलब्धता, नगरपरिषद को बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने, शहरी क्षेत्र में नालांे की नियमित सफाई करवाने तथा प्रत्येक पंचायत समिति में विकास अधिकारी को नालों की सफाई राशन डीलरांे की दूकानों पर गेेहंू का पर्याप्त स्टॉक रखने सहित कई अन्य महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए है.

Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें