पटना. बड़ी खबर पटना सिटी से, जहां पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पीर दमडिया घाट से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र से बीते 1 जून से रहस्यमय ढंग से लापता हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल कुमार के रिश्तेदार आकर्ष कुमार का शव बरामद कर लिया है. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सड़ी गली अवस्था में तार से लपटे आकर्ष कुमार का शव बरामद कर लिया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.
मृतक के पूरे शरीर पर तार लपेटा गया है, साथ ही उसका पेट भी फटा है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों द्वारा उसकी हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया होगा. बताया जाता है कि हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल कुमार के साले अंजन कुमार का 22 वर्षीय पुत्र आकर्ष कुमार बीते 1 जून को अपने एक दोस्त के साथ नालंदा से पटना आया और उसके बाद वह वापस अपने घर नहीं लौटा. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी उसका कुछ भी अता पता नहीं चलने पर हार थक कर परिजनों ने स्थानीय बिहार थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया.
घटना के 4 दिन बाद बिहार पुलिस ने आकर्ष के दोस्त को हिरासत में लेकर जब उससे कड़ी पूछताछ की तो उसने बताया कि आकर्ष ने जेपी सेतु से गंगा में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी. शव बरामदगी को लेकर नालंदा पुलिस ने पटना पुलिस से संपर्क साधा और आखिरकार एसडीआरएफ की मदद से पुलिस टीम ने आकर्ष कुमार का शव बरामद कर लिया. मौके पर मौजूद हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल कुमार ने हत्या की बात दोहराते हुए नालंदा पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है.
आपके शहर से (पटना)

न्यूयॉर्क मॉडल तारामंडल 10 जून से होगा चालू, दरभंगावासी देख सकेंगे रोजाना चार शो, ऐसे बुक होगी टिकट

Gopalganj News : गोपालगंज में खुला पहला साइबर थाना, जल्द सुलझेंगे अपराध, पीड़ितों को मिलेगा न्याय

Chapra : जलती चिता से पुलिस ने महिला के शव को किया बरामद, जेवर मांगने पर ससुराल वालों ने कर दी हत्या

दरभंगा में गर्मी का टूटा 30 साल का रिकॉर्ड, इस तारीख तक बिहार में दस्तक देगा मानसून

Street Food: आप भी इमरती खाने के हैं शौकीन तो आ जाइए लखीसराय जंक्शन, यहां के कटलेट भी हैं बेहद खास

18 लाख का पैकेज छोड़कर युवक ने शुरू किया स्टार्टअप, महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी मिल रही गन्ने की आइसक्रीम

Bihar Police Constable Bharti 2023: कौन भर सकता है फॉर्म ? कितनी होनी चाहिए हाइट और सीने की चौड़ाई ?

जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, चार्जशीट दाखिल, जानें पूरे केस का अपडेट

गोपालगंज में ‘ऑपरेशन दलाल’ के तहत सदर अस्पताल से पकड़े गए सात दलाल, खून की जांच के नाम पर करते थे वसूली

ड्यूटी के दौरान शहीद हुआ बक्सर का जवान, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
पूर्व विधायक का कहना था कि अपराधियों द्वारा उनके संबंधी की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया, बावजूद इसके नालंदा पुलिस इसे खुदकुशी का मामला करार दे रही है. घटनास्थल पर मौजूद बिहार थाने के थानाध्यक्ष जयप्रकाश कुमार ठाकुर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बात दोहराते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है. मामला पूर्व विधायक से जुड़ा होने के कारण पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुट गई है.
.
Tags: Bihar News, Crime News, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 22:03 IST








