योगा में 100 से ज्यादा मेडल और 3 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें एक्टर-निर्माता अरविंद लक्ष्मीनारायण के बारे में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबईः फिटनेस अब एक ऐसा विषय बन चुका है, जिस पर सभी का खास ध्यान रहता है. लेकिन, फिट बने रहना हर किसी के बस की बात नहीं होती. जो अपनी फिटनेस को लेकर एलर्ट रहते हैं, अपनी डाइट से लेकर एक्सरसाइज पर ध्यान देते हैं, वही लोग फिट भी रह पाते हैं. बॉलीवुड स्टार्स में फिटनेस का क्रेज तेजी से बढ़ा है. इंडस्ट्री में शायद ही कोई ऐसा एक्टर या एक्ट्रेस होगी, जो फिट ना हो या जिसके एब्ज नजर ना आते हों. कोई अपनी फिटनेस के लिए एक्सरसाइज, जिम पर निर्भर है तो कोई योग पर.

मनोरंजन जगत का ऐसा ही एक नाम हैं अरविंद लक्ष्मीनारायण, जो फेमस मॉडल, अभिनेता, निर्माता और संगीतकार होने के साथ-साथ शानदार लेखक और योगा ट्रेनर भी हैं. इसके अलावा वह न्यूट्रनिश्ट भी हैं. यानी अरविंद एक साथ कई रोल निभा रहे हैं. वह लोगों को एंटरटेन करने के साथ ही उन्हें फिट बनाने का काम भी कर रहे हैं.

यही वजह है कि अरविंद इन दिनों हर तरफ सुर्खियों में छाए हुए हैं. एक साथ इतने सारे रोल निभा रहे अरविंद को 3 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा वह योगा में 100 से भी अधिक मेडल्स और महज 22 साल की उम्र में वर्ल्ड यंगेस्ट सीईओ का खिताब अपने नाम कर चुके हैं.

यह सिर्फ कोई किस्मत का खेल नहीं बल्कि यह परिणाम है उनकी मेहनत और लगन का. अपनी मां के गिरवी रखे गहनों को उन्होंने इंडोनेशिया में वर्ल्ड योगा कप में जीत के द्वारा वापस किया, वहीं अपने आत्मविश्वास के बल पर योगा सेंटर की शुरुआत की. शुरुआती समय में किसी ने उनकी मदद नहीं की, लेकिन फिर उन्हें किसी की सहायता लेने की जरूरत नहीं पड़ी. मां की दुआ और साथ ने तमिलनाडु में उनको एक अलग पहचान दिलाई. नम्मक्ल जिले के अरविंद को आज तमिलनाडु हीं नहीं बल्कि पूरे विश्व में जाना जाता है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें