कौशाम्बी
*पुलिस लाइन कौशाम्बी में किया गया बड़ा खाना का आयोजन,
पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने जवानों को परोसकर खिलाया भोजन।*
जनपद कौशांबी मे पुलिस जवानों द्वारा मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर विगत त्यौहारों एवं नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराया गया जिसके उपलक्ष्य में पुलिस लाइन कौशांबी में परंपरागत बड़ाखाना का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त थानों,पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं, पुलिस लाइन, यातायात एवं फायर स्टेशन में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को सपरिवार निमंत्रित किया गया साथ ही प्रशासनिक एवं ज्यूडिशनल अधिकारीगण भी सम्मिलित हुए। आयोजन के दौरान सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने मिलकर भोजन किया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक कौशांबी एवं अपर पुलिस अधीक्षक कौशांबी सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा प्रेम पूर्वक पुलिस के जवानों को भोजन परोसा गया ।
Author: Up Head Line
Views: 22








