Gumla News : गुमला में निकाली गई झोला रैली, ‘पॉलिथीन छोड़ें, झोला अपनाएं’ का दिया गया नारा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनंत कुमार/गुमला. 5 जून को पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इसे लेकर नगर परिषद अभी से की तरह के अभियानों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण को लेकर जागरूक कर रहा है. इसी कड़ी शहर में झोला रैली निकाली गई. इस जागरूकता रैली में सब्जी विक्रेता, फुटकर विक्रेता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व आम लोगों ने हाथ में कपड़े का थैला पकड़कर ‘पॉलिथीन छोड़ें, झोला अपनाएं’ का नारा बुलंद किया. इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने शहर के मुख्य चौक चौराहों का भ्रमण किया.

रैली के माध्यम से अपील की गई कि जब भी बाजार जाएं तो साथ में कपड़े का थैला लेकर जाएं. हम कपड़े के थैले की आदत डालेंगे तभी पॉलिथीन से निजात मिलेगी. झोला का उपयोग बार-बार कर सकते है. झोला रीयूज का सबसे अच्छा उदाहरण है. इससे ‘स्वच्छ गुमला, सुंदर गुमला’ का सपना भी पूरा होगा. जिसके लिए नगर परिषद द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है.

नगर परिषद प्रशासक संजय कुमार ने कहा कि पर्यावरण दिवस से पूर्व झोला रैली निकाली गई. रैली में सभी वर्ग के लोग शामिल थे. रैली की थीम झोला था. हाथों में थैला लेकर ‘पॉलीथीन छोड़ें, झोला अपनाएं’ नारा लगाते हुए शहर का भ्रमण किया. सिंगल यूज प्लास्टिक के कई नुकसान है. इसका निस्तारण नहीं हो सकता है. यह नालियों को भी जाम करता है. साथ ही जहां-तहां फेके होने से जानवर खाकर बीमार होते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 22:19 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें