ऋषभ चौरसिया/लखनऊ. लखनऊ के खुनखुनजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अमर वीर महोत्सव मेले का आयोजन किया गया है. मेला घूमने के लिए दूर-दराज से लोगों का हुजूम उमड़ रहा है. मेले में ट्रेडिशनल, सांस्कृतिक, हस्तशिल्प, विविध पकवान के साथ साथ प्रदेश के कई शहरों के व्यापारी भी अपने यहां के खास उत्पाद को प्रदर्शित किए है. इसमें जीविका के साथ राज्य के अन्य शहरों के वस्तुएं और खाद्य पदार्थ शहरवासियों के लिए उपलब्ध रहेंगे.
अगर आप उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैं और अपने बच्चों के साथ कहीं घूमने की इच्छा रखते हैं तो यहां के खुनखनजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पहुंच जाएं. यहां अभी अमर वीर महोत्सव मेला 2023 का शुभारंभ हो चुका है. इस मेले में बच्चों का मनोरंजन तो होगा ही, साथ ही आप खरीदारी भी कर सकते हैं.
आपके शहर से (लखनऊ)

Explainer : क्या होता है अदालतों का सुरक्षा प्रोटोकॉल, क्या वहां हथियार लेकर जा सकते हैं

RBI Assistant Salary: आरबीआई में असिस्टेंट को कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं चीफ मैनेजर

Diabetes Sugar:उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले कुछ वर्षों में हो सकता है डायबिटीज मरीजों का विस्फोट, ICMR की स्टडी रिपोर्ट में खुलासा

लाल चींटी के अंडे असम में इतने फेमस क्यों हैं? बोहाग बिहू पर बनती है ये खास डिश, जानें तरीका

NHPC Recruitment 2023: 10वीं, ग्रेजुएट के लिए NHPC में नौकरी का मौका, आज से आवेदन शुरू, 1.19 लाख मिलेगी सैलरी

संजीव जीवा मर्डर केस: वारदात के दिन ही लखनऊ पहुंचा था शूटर, नेपाल में मिली थी सुपारी, जानें पूरी कहानी

CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट: 76 फ्लैट,1590 उम्मीदवार, अतीक से छुड़ाई जमीन पर बने घरों के लिये लॉटरी कल

Sanjeev Jeeva Murder: नेपाल जाकर अशरफ से ली 20 लाख रुपये में जीवा को मारने की सुपारी! फिर लखनऊ आकर टपका दिया

Sanjeev Jeeva Murder: कोर्ट सुरक्षा में तैनात 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, लापरवाही बरतने का आरोप

Railway Recruitment 2023: भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, चाहिए ये योग्यता, अच्छी है सैलरी

Forest Guard Recruitment 2023: वन विभाग में नौकरी की भरमार, 10वीं, ग्रेजुएट करें आवेदन, लाखों में होगी सैलरी
5 जून से खुनखुनजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अमर वीर महोत्सव मेले का आयोजन किया गया है, मेला घूमने के लिए दूर-दराज से लोगो का हुजूम उमड़ रहा है. मेले में ट्रेडिशनल, सांस्कृतिक, हस्तशिल्प, विविध पकवान के साथ साथ प्रदेश के कई शहरों के व्यापारी भी अपने यहां के खास उत्पाद को प्रदर्शित किए है.
एक महीने तक चलता है यह मेला
मेले में एक छत के नीचे मिलेगे विभिन उत्पाद,1 महीना तक चलने वाले इस मेले को खास तौर से सजाया गया है.अमर वीर महोत्सव मेला में प्रदेश भर से स्थानीय उत्पादों, संस्कृति और रीति-रिवाजों को बढ़ावा देने का मंच दिया है.जहांबच्चे आकर्षक झूले एवं चाट-सेंटर के लिऐ मेले में आ रहे है.वही महिलाऍ व पुरुष घरेलू सामान एवं कपडे आदि खरीदने के लिऐ मेले में आ रहे है,इसी के साथ अब मेले में शहरी लोगों के साथ-साथ आस-पास के ग्रामीण भी खरीददारी का आनंद ले रहे है.
श्री राम मंदिर में लगेंगे इस लकड़ी के दरवाजे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे भेंट
बनारसी साड़ी और चिकन सूट आकर्षण का केंद्र
मेले में रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले सभी उत्पाद खास है. लेकिन महिलाओं को बनारसी सारी और चिकन सूट खासा आकर्षित कर रहा है.आप को यहां पर कटान,सिल्क,मोनिका जैसी बनारसी कारीगरी की साड़ी 500 रुपए से लेकर 8000 हजार रुपए तक के देखने को मिलेगा.साथ ही चिकनकारी के हर रेंज के सूट भी मिलेगे.
झूले से पूरे परिवार का हो रहा मनोरंजन
इस मेले में बड़ो के साथ-साथ बच्चो के मनोरंजन का भीखासा ख्याल रखा गया. यहां पर कई प्रकार के झूले,कोलम्बस नाव, बडा हवाई झूला, ब्रेक डांस झूला, ड्रेगन ट्रैन, मेरी गाउण्ड झूला, मिक्की माऊस, जंपिंग झूला, मिनी ट्रैन,कार झूला इत्यादि की व्यवस्था की गई है. जो की बच्चे अपने परिवार के साथ खूब पसंद कर रहे है.
कैसे पहुंचे मेले में
अगर आप भी आना चाहते है “अमर वीर महोत्सव मेले” में तो शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे के बीच खुनखनजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, निकट घंटा घर, निंभु पार्क के सामने, चौक लखनऊ. जहां पर आप को एंट्री के लिए 10 रुपए खर्च करना होगा. आप चारबाग रेलवे स्टेशन से ऑटो/कैब/बस से आसानी से पहुंच सकते हैं.
.
Tags: Local18, Lucknow news, UP news
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 21:22 IST








