रेलवे नॉलेज: काउंटर से खरीदा टिकट नहीं है पास, क्‍या मोबाइल में फोटो दिखाने से चलेगा काम?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Railway Knowledge: किसी भी ट्रेन में आप सीट दो तरीकों से बुक (Train Ticket Booking) कर सकते हैं. आप ऑनलाइन रिजर्वेशन (Online Train Ticket Booking) करवा सकते हैं. साथ ही आप रेलवे के टिकट रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर भी सीट आरक्षित करा सकते हैं. बहुत से यात्री रिजर्वेशन काउंटर से लिए टिकट का फोटो अपने मोबाइल में रख लेते हैं. उनको लगता है कि टिकट खो जाने या घर भूल जाने की स्थिति में वे मोबाइल में लिए टिकट के फोटो को दिखाकर यात्रा कर लेंगे. लेकिन, यह उनकी गलतफहमी है. रिजर्वेशन काउंटर से खरीदे गए टिकट को यात्रा के समय साथ रखना जरूरी है. यदि यात्री रेलवे टिकट की फोटो को मोबाइल में लेकर यात्रा करना चाहेगा तो ऐसा नहीं हो सकता. इसलिए अगर आप रिजर्वेशन काउंटर से टिकट लेते हैं तो उसे हमेशा अपने पास रखें.

काउंटर टिकट पास नहीं होने पर कुछ परिस्थितियों में यात्री को बेटिकट नहीं माना जाता और कुछ कुछ शर्तों को पूरा कर वह ट्रेन में यात्रा कर सकता है. सबसे पहले तो उस शख्‍स को टीटीई के सामने साबित करना होगा कि वह वही यात्री है, जिसके नाम से टिकट बना हुआ है. टीटीई के संतुष्‍ट होने पर यात्री को टिकट के दाम के साथ कुछ जुर्माना भी चुकाकर यात्रा कर सकता है.

ये भी पढ़ें-  तत्काल में टिकट बुक करने पर मिल जाए वेटिंग, तो कितना मिलेगा रिफंड, या पूरा पैसा गया पानी में, जानें

काउंटर टिकट साथ रखना क्‍यों अनिवार्य?
रिजर्वेंशन काउंटर से लिए टिकट का फोटो या रेलवे का एसएमएस (Railway SMS) को मान्‍यता न देने के पीछे फर्जीवाड़ा रोकने की मंशा है. काउंटर पर बनवाए गए टिकट को रेलवे के किसी दूसरे काउंटर पर जाकर कैंसिल कराया जा सकता है. टिकट कराने के आधे घंटे तक टिकट कैंसिल (Ticket Cancellation) करवाकर रेलवे से पैसा वापस लिया जा सकता है. यदि टिकट के फोटो पर यात्रा करने की अनुमति दे दी जाए तो कुछ लोगा इसका गलत इस्‍तेमाल कर रेलवे को चूना लगाना शुरू कर देंगे.

ऑनलाइन टिकट साथ रखना जरूरी नहीं
आईआरसीटीसी की वेबसाइट (IRCTC Website) या मोबाइल फोन के ऐप (IRCTC App) से टिकट बुक कराने पर टिकट को यात्रा के समय साथ रखना जरूरी नहीं होता. यात्री के मोबाइल फोन पर सीट और बर्थ नंबर के साथ टिकट कंफर्म होने वाले मैसेज को रेलवे वैध टिकट मानता है.

क्‍या E-Ticket का प्रिंटआउट है जरूरी?
अगर आपके पास ई टिकट (Train e-ticket) है तो आप टीटीई को सिर्फ मैसेज दिखा देते हैं या टिकट का स्‍क्रीनशॉट दिखा देते हैं, तो भी आपका काम बन जाएगा. शुरू में रेलवे ई-टिकट के प्रिंट आउट पर ही केवल यात्रा करने देता था. लेकिन, ममता बनर्जी जब रेल मंत्री बनी तो 2012 में ही ई-टिकट लेने वालों के लिए टिकट का प्रिंट आउट लेकर चलने की बाध्यता खत्म कर दी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें