उसकी गिरफ्तारी जरूरी है, पुलिस हमें तोड़ने की बजाए बृजभूषण सिंह को… विनेश और बजरंग को क्यों देनी पड़ी सफाई?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

विनेश और बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया पर कही ये बात
बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की कर रहे मांग

नई दिल्ली. देश के शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और साक्षी मलिक भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण (Brijbhushan Sharan Singh) की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. विनेश और बजरंग ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें इंसाफ की तभी उम्मीद होगी जब बृजभूषण सिंह को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार किया करे. इन पहलवानों ने सफाई दी है कि आखिर क्यों संगीता फोगाट क्राइम साइट पर गई थीं.

विनेश फोगाट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘ बृजभूषण की यही ताकत है. वह अपने बाहुबल, राजनीतिक ताकत और झूठे नैरेटिव चलवाकर महिला पहलवानों को परेशान करने में लगा हुआ है, इसलिए उसकी गिरफ्तारी जरूरी है. पुलिस हमें तोड़ने की बजाए उसको गिरफतार कर ले तो इंसाफ की उम्मीद हैं वरना नहीं. महिला पहलवान पुलिस इन्वेस्टीगेशन के लिए क्राइम साइट पर गई थी लेकिन मीडिया में चलाया गया कि वे समझौता करने गई है.’

vinesh phogat, bajrang  punia, wrestling federation of india, wrestlers protest, sangeeta phogat, vinesh phogat on sangeeta phogat, vinesh phogat on brijbhushan sharan singh, bajrang punia, विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, बृजभूषण शरण सिंह

विनेश फोगाट का ट्वीट

दूसरी ओर, बजरंग पूनिया ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘ महिला पहलवान पुलिस इन्वेस्टीगेशन के लिए क्राइम साइट पर गई लेकिन मीडिया में चलाया कि वे समझौता करने गई है. बृजभूषण की यही ताकत है. वह बाहुबल,राजनीतिक ताकत और झूठे नैरेटिव चलवाकर महिला पहलवानों को परेशान कर रहा है. उसकी गिरफ्तारी जरूरी है. पुलिस ने हमें तोड़ने की कोशिश की.’ बजरंग प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं. इन पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक महीने से ज्यादा समय तक जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था. हालांकि बाद में पुलिस ने धरना स्थल से प्रदर्शनकारी पहलवानों का सामान हटा दिया था.

vinesh phogat, bajrang  punia, wrestling federation of india, wrestlers protest, sangeeta phogat, vinesh phogat on sangeeta phogat, vinesh phogat on brijbhushan sharan singh, bajrang punia, विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, बृजभूषण शरण सिंह

बजरंग पूनिया का ट्वीट

पुलिस की 15 जून तक चार्जशीट दाखिल करने की उम्मीद है. बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि उन्हें इस मामले में पर अभी कुछ नहीं कहना है. वह 15 जून का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि यदि 15 जून के बाद जरूरत हुई तो वह अपनी बात रखेंगे.

Tags: Bajrang punia, BJP MP Brijbhushan Sharan Singh, Vinesh phogat

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें