
नई दिल्ली. अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमले किए. उन्होंने प्रधानमंत्री पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा मोहब्बत की दुकान खोलने वाली अपनी बात को फिर से दोहराया. अब इस मामले में बीजेपी के तीन सांसदों ने राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है. सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पूनम महाजन और प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने राहुल गांधी को नौ पेज का पत्र लिखकर उन्हें आईना दिखाने का काम किया है. गांधी परिवार की बहू और अपने चचेरे भाई वरुण गांधी के साथ व्यवहार का जिक्र करते हुए बीजेपी सांसदों ने राहुल को खरी खोटी सुनाई.
बीजेपी सांसदों ने अपने पत्र में लिखा, “राहुल गांधी जी, आपको भी शायद 28 मार्च, 1982 की तारीख याद हो. यह वो तारीख है जब आपकी दादी इंदिरा गांधी जी अपनी छोटी बहू मेनका गांधी से इतनी मोहब्बत से पेश आई थी कि उन्हें घर से ही निकाल दिया था. आधी रात को मेनका गांधी को घर निकाला गया. तब देशभर के तमाम अखबारों के पहले पेज पर तस्वीर थी. उसमें पीएम आवास से आंखों में आंसू और मायूसी लिए मेनका को दिखाया गया था. मेनका गांधी की गोद में नन्हा बच्चा वरुण था जो उस दिन तेज बुखार से तप रहा था.”
यह भी पढ़ें:- ‘इंशाअल्लाह हिन्दुस्तान जल्द बनेगा इस्लामिक देश..’ पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने उगला जहर तो भारतीयों ने यूं लगा दी क्लास
वरुण गांधी की शादी से राहुल-सोनिया ने क्यों बनाई दूरी?
बीजेपी सांसदों ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार खुशवंत सिंह ने अपनी किताब ‘Truth, Love & a Little Malice’ में इस पूरे प्रकरण का जिक्र किया था. प्रधानमंत्री ने अपनी गाड़ी के ड्राइवर के यह आदेश दिया था कि मेनका गांधी जहां जाना चाहती है उन्हें छोड़कर आया जाए. इतना ही नहीं बीजेपी सांसदों ने राहुल गांधी को याद दिलाया कि उनके परिवार से कोई भी सदस्य भाई वरुण गांधी की शादी में नहीं गया. कहा गया, “आप मोहब्बत की दुकान चलाने की बात करते हैं लेकिन मोहब्बत के आपके लिए क्या मायने हैं यह आपके निजी रिश्तों में भी अच्छे से उजागर होता है. आपके भाई वरुण गांधी अपनी शादी का निमंत्रण लेकर ताई सोनिया के घर 10 जनपथ गए थे.”
कांग्रेस राज में हुए खूब दंगे
बीजेपी सांसदों ने अपने पत्र में आगे लिखा, ‘याद है ना मोहब्बत के रिश्तों को निभाने के लिए ना आप और ना ही आपकी मां और बहन वरुण गांधी की शादी में शामिल हुई जबकि इंदिरा गांधी से मिले असहनीय अपमान के बावजूद प्रियंका गांधी की शादी में वरुण गांधी शामिल हुए थे.’ इसके बाद भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी को याद दिलाया कि किस तरह कांग्रेस के राज में भारत में जमकर दंगे हुए. अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस नेताओं के व्यवहार का जिक्र भी इस लेटर में किया गया.
.
Tags: Maneka Gandhi, Narendra modi, Rahul gandhi, Rajyavardhan singh rathore, Varun Gandhi
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 17:55 IST








