Nagaur : इस होटल में 40 सालों से लोगों की पसंद है बाजरे की रोटी, कम दाम में यहां मिलता है भरपेट खाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कृष्ण कुमार/ नागौर. नागौर देश विदेश में कई कारणो से जाना जाता है. खानपान की बात करें तो मालपुवे, पानमंथी और रसमलाई प्रसिद्ध है. लेकिन नागौर में एक ऐसी भी जगह है जहां लोग देसी खाने के दीवाने है. जी हां यहाँ पिछले 40 वर्षो से नागौर के जायल तहसील की चौधरी होटल में लोगों को बाजरे की रोटी काफी पसंद आ रही है. खास बात यह है कि इस होटल में आपको कम दामों में भी भरपेट खाना मिल जाता है और वो भी अनलिमिटेड.

नागौर में इस होटल की शुरुआत आज से 40 वर्ष पूर्व हुई थी. होटल के मालिक रामचंद्र चौधरी ने बताया कि मैं पहले कुक का काम करता था. खुद के हुनर को सही मौका देने के लिए और कुछ अलग बनाने के लिए देसी खाने को लोगों तक पहुंचाने की शुरुआत की. यहां पूरे दिन में 30 से 35 थालियां रोज लगती है. एक थाली में आदमी भरपेट खाना खा सकता है. इसलिए यह आकर्षण का केंद्र भी है. वर्तमान की बात करें तो प्रतिदिन आय 2500-3000 रुपये, वहीं महीने में 80 से 90 हजार रुपये प्रतिमाह हो जाती है.

4 रुपए से की थी शुरुआत
रामचंद्र चौधरी ने बताया कि देसी खाना बनाने को लेकर शुरुआत में 4 रुपए थाली देता था. लेकिन बढ़ती मंहगाई के साथ वर्तमान समय में 100 रुपये प्रति थाली है. थाली में एक कटोरी सब्जी, एक कटोरी कढ़ी और एक कटोरी दही मिलता है.आदमी अपनी इच्छानुसार रोटी खा सकते है.

जैविक तरीके से करते है बाजरे की बुवाई
नागौर में इस होटल में लोगों का रुझान इसलिए बढ़ा है, क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार का कैमिकल मिक्स नही किया जाता है. यहां पर शुद्ध गुणवता के बाजरे से रोटी बनाई जाती है. बाजरे की फसल को खुद के खेत में जैविक तरीके से बुवाई करके उगाया जाता है.

ऐसे बनाई जाती है बाजरे की रोटी
होटल के मालिक रामचंद्र चौधरी ने बताया कि बाजरे की रोटी बनाना बहुत आसान है. बाजरे के आटे में पानी डालकर हल्का गूंथ लेना है. उसके बाद दोनो हाथों के माध्यम से गूथे हुए आटे को गोल रुप देना है और तवे के ऊपर सेक लेना है. बजारे की रोटी यहां पर गैस चूल्हे पर न बनाकर देसी मिट्टी के चूल्हे पर बनाई जाती है, और धीमी आंच पर पकाया जाता है.

यहां स्थित है होटल
चौधरी होटल नागौर के जायल तहसील मे पुलिस थाना के सामने स्थित है और अगरकोई व्यक्ति इस खाने का लुत्फ़ उठाना चाहता है तो, 9549745886 नंबर पर संपर्क कर सकते है.

.

FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 16:19 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें