संजीव जीवा मर्डर केस: वारदात के दिन ही लखनऊ पहुंचा था शूटर, नेपाल में मिली थी सुपारी, जानें पूरी कहानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लखनऊ. लखनऊ के संजीव जीवा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. ये खुलासा पुलिस के सामने शूटर विजय यादव ने कबूलनामा के रूप में किया है. सूत्रों के मुताबिक विजय यादव ने पुलिस को बताया कि प्रयागराज के अशरफ ने उसे जीवा की सुपारी दी थी. सुपारी देने की जो वजह बताई है वो भी हैरान करने वाली है. विजय के मुताबिक लखनऊ जेल में बंद अशरफ के भाई आतिफ से जीवा की कहासुनी हुई थी.

जीवा ने आतिफ की काफी बेइज्जती की थी और एक बार तो जीवा ने आतिफ की दाढ़ी भी नोच ली थी.
कुछ दिन पहले ही आतिफ जमानत पर जेल से बाहर आया और अपने भाई अशरफ को पूरी कहानी सुनाई, जिसके बाद अपने भाई आतिफ की बेइज्जती का बदला लेने के लिए ही अशरफ ने जीवा को मरवाया, ऐसा शुरुआती जांच में सामने आ रहा है. एक करीबी के जरिए अशरफ ने नेपाल में विजय को
बीस लाख रुपए में जीवा की सुपारी दी थी.

पूछताछ में सामने आया कि हत्याकांड के दिन ही विजय लखनऊ आया था और कैसरबाग बस अड्डे पर उसे एक युवक ने रिवॉल्वर और वकील की ड्रेस दी थी. कोर्ट परिसर में भी अशरफ के एक करीबी युवक ने विजय को जीवा की पहचान कराई थी जिसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर विजय ने जीवा की हत्या कर दी. पुलिस को मौके से विजय की रिवॉल्वर, खोखे और मोबाइल भी मिले थे. अब विजय के मोबाइल से तमाम बातों और विजय के बयानों की पुष्टि में पुलिस लगी है. केस की जांच कर रही पुलिस जल्द ही विजय को कस्टडी रिमांड पर लेगी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें