अलवर में राज किसान ऐप का किसानों को नहीं मिल रहा लाभ, जानिए कारण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 

 

 

 पीयूष पाठक/ अलवर. इस आधुनिक युग में अब हर कोई स्मार्ट बनने की राह पर है. किसान भी इसमे अब पीछे नहीं है. लेकिन अगर किसान को स्मार्ट बनाना है तो इसके लिए कृषि विभाग को भी आगे आना होगा. सरकारी योजनाओं से किसानों को सीधे तौर पर जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने राज किसान एप लॉन्च किया. लेकिन कृषि विभाग इसका पूरी तरह प्रचार-प्रसार नहीं कर पाया. इसका कारण है कि अलवर जिले के मात्र 12 हजार किसानों तक ही यह एप पहुंच पाया. देखा जाए तो जिले में किसानों की संख्या करीब 5 लाख है. राज किसान एप में सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी योजना एक ही पोर्टल पर दिखाई देती है. जिससे किसानों को घर बैठे-बैठे इन सभी योजनाओं की जानकारी मिल सकती है.

आत्मा के निदेशक सूरजभान शर्मा का कहना है कि राज किसान पोर्टल किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा. इसमें किसानों को सभी योजनाओं की जानकारी घर बैठे ही मिल सकती है. इसके साथ सिंचाई पाइप लाइन, तारबंदी, डिग्गी जल फव्वारा संयंत्र, ड्रिप संयंत्र, ग्रीनहाउस आदि योजनाओं में पूर्णता पेपरलेस प्रक्रिया के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा किसान को लोन, मौसम सहित अन्य जानकारियां भी राज किसान पोर्टल पर मिलती है. राजस्थान पोर्टल पर राजस्थान के अधिकारियों के नंबर उपलब्ध हैं. साथ ही किसान अपने आवेदन से संबंधित पत्रावली स्टेटस भी पता लगा सकता है.

जिले के किसान अपने मोबाइल फोन के प्लेस्टोर से राज किसान ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. इसमें जन आधार नंबर जोड़कर सभी योजनाओं की जानकारी ली जा सकती है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें