दौसा के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में हुआ हादसा, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, हुई मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आशीष कुमार शर्मा/ दौसा. दौसा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में हादसा हुआ और इस हादसे में दो मजदूर ऊंचाई से गिर गए जिसके चलते दोनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों ही मजदूर हाइड्रा मशीन पर बैठे हुए थे और वे मेडिकल कॉलेज की दीवार की पुट्टी कर रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ. फिलहाल हादसे की जांच में दौसा पुलिस जुटी हुई है.

दरअसल बिहार के पूर्णिया जिले के ढोलबाजा गांव निवासी चंदन कुमार और भागलपुर जिले के जहांगीरपुर-बेसी निवासी मुकेश कुमार गुरुवार की देर शाम दौसा के पंडित नवल किशोर शर्मा मेडिकल कॉलेज की दीवार की पुट्टी के कार्य में लगे हुए थे. इसके लिए दोनों ही मजदूरों को हाइड्रा मशीन पर बिठाकर ऊंचाई पर भेजा गया था. हाइड्रा मशीन पर मजदूरों को बैठने के लिए जाल लगा हुआ था लेकिन यह जाल  टूट गया और इसी कारण दोनों मजदूर नीचे गिर गए जो गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें तत्काल दोसा जिला अस्पताल में लाया गया जहां से दोनों को जयपुर रेफर कर दिया गया जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई.

फ़िलहाल सदर थाना पुलिस पूरे हादसे की जांच में जुटी हुई है वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है. परिजनों के आने के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा वहीं पुलिस हादसे वाली जगह पर पहुंची है और मौका मुआवना कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इधर मृतक मजदूरों के साथ ही मजदूरों ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं साथ ही मजदूरों का कहना है कि अंधेरे में काम कराया जाता है. वही हाइड्रा मशीन पर बिना सोचे इंतजामों के बीच मजदूरों को चढ़ाया जाता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 14:01 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें