Dausa : गौवंश से भरे कंटेनर को छोड़कर फरार हुए गौ तस्कर, पुलिस ने मुक्त कराए 17 गौवंश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आशीष शर्मा/ दौसा. दौसा जिले में गंगापुर-अलवर मेगा हाईवे पर गूलर चौराहे के समीप एक कंटेनर संदिग्ध अवस्था में खड़ा हुआ दिखाई दिया. जब ग्रामीणों ने कंटेनर को देखा तो उसके अंदर गोवंश ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे इस पूरे मामले की जानकारी ग्रामीणों ने बांदीकुई थाना पुलिस को दी जिसके बाद बांदीकुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को जब्त करके गोवंश मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई. इस दौरान गोवंश को मुक्त करने के लिए कंटेनर को दौसा की गौशाला में भेजा गया वही पुलिस अब अज्ञात गौ तस्करों की तलाश कर रही है.

पुलिस ने इस पूरे मामले में कंटेनर को जप्त कर लिया है, गो वंश को मुक्त कराया गया है साथ ही मुकदमा दर्ज कर गौ तस्करों की तलाश की जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि रात के समय पुलिस के गश्ती दल की गाड़ी को देखकर कंटेनर सवार गौतस्कर कंटेनर को खड़ा करके फरार हो गए. इधर गोवंश से भरे कंटेनर को लेकर बांदीकुई थाने के एएसआई दिलीप सिंह दौसा की गौशाला में पहुंचे और कंटेनर को खाली करवाया तो उसमें 17 गोवंश मिले जिनमें कई गोवंश घायल अवस्था में थे. ऐसे में गौशाला में ही पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल घायल गौवंशो का इलाज भी कराया.

बांदीकुई थाना अधिकारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद कंटेनर को जब्त कर लिया है और अज्ञात को तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है. गौ तस्करों की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर पुलिस की टीम रवाना की जाएगी ताकि जगह-जगह दबिश देकर गौ तस्करों को गिरफ्तार किया जा सके.

.

FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 13:30 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें