
रवि पायक/ भीलवाड़ा. वैसे तो मई और जून का महीना गर्मी के नाम रहता है क्योंकि इस सीजन में आसमान से आग बरसती है. मगर बीते कुछ सप्ताहों से हो रहे लगातार मौसम परिवर्तन के चलते कभी बारिश तो कभी गर्मी का दौर चल रहा है. वहीं बात की जाए नौतपा की तो आज नौतपा का आखिरी दिन है और एक बार फिर गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. भीलवाड़ा शहर की सड़कों पर लोग बहुत ही कम नजर आ रहे हैं और कहीं ना कहीं लोग गर्मी से बचते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. वहीं भीलवाड़ा जिले में तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के के बीच ऊपर नीचे हो रहा है.
हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष ज्येष्ठ माह के दौरान नौतपा आरंभ होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नौतपा का मतलब नौ दिनों तक भयंकर गर्मी से होता है. नौतपा की शुरुआत तब होती है जब इस पृथ्वी पर सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर 15 दिनों तक यात्रा पर रहते हैं. सूर्यदेव इस बार 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद नौ दिन का नौतपा रहेगा सूर्य देव 8 जून तक रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे. इन्हें नौ तपा कहा जाता है. जब सूर्यदेव ज्येष्ठ माह में रोहिणी नक्षत्र में होते हैं, तब सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती है. जिस कारण से प्रचंड गर्मी पड़ती है. इस साल नौ तपा की शुरूआत 25 मई से हुई ऐसे में नौतपा का आखरी दिन है.
भीलवाड़ा का तापमान
बीते कुछ दिनों में भीलवाड़ा जिले के तापमान की बात की जाए तो भीलवाड़ा में 7 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तो वहीं दूसरी तरफ 6 जून को 40 डिग्री और इसी तरह 4 जून तक तापमान 40 डिग्री रहा था. वहीं 8 जून का अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा.
.
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 13:30 IST








