
सौरभ तिवारी/बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अरपा नदी के पास भैंसाझार नाम का छोटा सा गांव है. यहां भैंसझार बांध है, जो बहुत ही खूबसूरत है. इस बांध को अरपा-भैंसाझार बैराज वृहद परियोजना के नाम से जाना जाता है. बिलासपुर शहर से करीब 34 km की दूरी पर स्थित यह डैम घूमने की एक अच्छी जगह है. आस पास सुंदर नजारा दिखाई देता है.
भैंसाझार एक बहुत ही अच्छा पिकनिक मनाने वाली जगह है. बैराज के बन जाने से यह जगह पहले से और भी अधिक खूबसूरत हो गई है. अरपा नदी पर बने इस बैराज के आस-पास की जगह को गार्डन और वॉल्कवे से और सुंदर बना दिया गया है. अब यहां लोग समय बिताना पसंद करते हैं, यहां लोग पिकनिक मनाने और अरपा नदी के किनारे दोस्तों और फैमिली के साथ अपना समय व्यतीत करते हैं. यहां आकर आस-पास घूमने की कई सारी जगह हैं, जो शहर के शोरगुल से काफी दूर प्राकृतिक सौंदर्य से भरी हैं.
बारिश के मौसम में और खूबसूरत हो जाता है नजारा
भैंसाझार बारिश के मौसम में और खूबसूरत हो जाता है. यहां पानी का बहाव देखते ही बनता है. वहीं जब डैम के गेट खुलते हैं तब बहाव अपनी ऊफान पर होता है. उस समय बांध के आस पास सतर्क रहने की जरूरत है.
ऐसे पहुंचे भैंसाझार बांध
सड़क मार्ग : बिलासपुर शहर से केवल 30 से 35 km. की ही दूरी पर स्थित है. यहां आप अपने स्वयं के साधन से आसानी से पहुंच सकते हैं.
रेल मार्ग : बिलासपुर रेलवे स्टेशन से केवल 40 से 45 km. की दूरी पर है. आप बिलासपुर रेलवे स्टेशन आने के बाद बस, ऑटो किसी भी माध्यम से यहां आ सकते हैं.
.
Tags: Bilaspur news, Chhattisgarh news, Latest hindi news
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 12:51 IST








