Good News: 8 साल की रूही ने इंडो-नेपाल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, रियलिटी शो में जाने का है सपना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नीरज कुमार/बेगूसराय. कहते हैं कि अगर दिल में जज्बा और उमंग हो तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है. इसी को सच करके दिखाया है बेगूसराय की रहने वाली 8 वर्षीय रूही ने. बेगूसराय शहर की रहने वाली 8 वर्षीय रूही कुमारी ने नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर सबको अपना दीवाना बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. रूही की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है. लोग अब रूही के घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं.

रूही के लिए पिता ने घर पर ही बनावा दिया स्टूडियो

रूही के पिता रंधीर कुमार इंडियन आर्मी में हैं और जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर तैनात हैं, जबकि पूरा परिवार नगर निगम क्षेत्र के निराला नगर में रहता है. रूही का टीवी चैनल पर प्रसारित रियलिटी शो देखकर डांस के क्षेत्र में करियर बनाने का ख्याल आया और पढ़ने के साथ-साथ डांस की भी प्रैक्टिस करने लगी. डांस सीखने के लिए रुही के पिता ने घर में ही स्टूडियो बना दिया. जहां डांस टीचर आकर रोजाना ट्रेनिंग देती है. रुही तीसरी कक्षा में पढ़ती है. डांस के प्रति दीवानगी के बारे में रूही ने बताया कि जब वह पहली कक्षा में थी तब से छोटी-छोटी प्रतियोगिता में हिस्सा लेती थी. हर जगह से उसे डांस में प्राइज मिलने लगा तो मम्मी को लगा कि रूही को डांस की तैयारी करवा दी जाए, ताकि वह अपने सपने को पूरी तरह से जी सके.

रूही ने इंडो-नेपाल स्पोर्ट्स फेस्टिवल में जीता गोल्ड

रूही महज 5 साल की उम्र में जिला स्तर पर आईपीसीएल द्वारा आयोजित डांस फेस्टिवल में तीसरे स्थान पर रही थी. वहीं, सात साल की उम्र में राज्य स्तरीय डांस फेस्टिवल में सिल्वर जीती थी. इसके बाद नेशनल लेवल के डांस परफॉर्मेंस में गोल्ड अपने नाम की. फिर इंडो-नेपाल स्पोर्ट्स फेस्टिवल-2023 में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया. वहीं, रूही के पिता रंधीर कुमार डांस फेस्टिवल में रुही हिस्सा ले सके, इसके लिए छुट्टी लेकर अपनी बच्ची के सपनों को साकार कर रहे हैं. रूही का सपना रियलिटी शो में जाने का है.

Tags: Begusarai news, Bihar News, Dance, Latest hindi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें