अब होगा बड़ा खेल! मारुति लाने जा रही Innova की ‘सौतन’, Jimny के बाद इस साल की सबसे बड़ी लॉन्च

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

एंगेज को इनोवा हाईक्रॉस के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है.
कार की कीमत को लेकर अभी कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है.
माना जा रहा है कि ये कार 20 लाख रुपये के आसपास लॉन्च की जाएगी.

नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी अब बाजार का खेल पूरी तरह से बदलने के रास्ते पर निकल पड़ी है. पिछले 1 साल के अंदर 3 बेहतरीन कारें लॉन्च करने के बाद अब कंपनी अपनी नई एमपीवी जुलाई में ही लॉन्च करने जा रही है. बताया जा रहा है कि ये लॉन्च जिम्नी से भी बड़ा होगा. खास बात ये है कि टोयोटा के साथ पार्टनरशिप के तहत इस एमपीवी का निर्माण किया गया है और ये पूरी तरह से इनोवा हाईक्रॉस के प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है. अब सबसे बड़ा खतरा खुद टोयोटा को ही इस एमपीवी से नजर आ रहा है क्योंकि मार्केट में आज भी मारुति की कारों की पकड़ कहीं मजबूत है. ऐसे में चर्चा है कि मारुति ने इनोवा की सौतन को लॉन्च करने की तैयारी कर दी है.

मारुति सुजुकी की इस नई एमपीवी का नाम Engage होगा और ये एक प्रीमियम 7 सीटर कार होगी. अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का भी खुलासा करते हुए बताया है कि एंगेज को 5 जुलाई के दिन बाजार में उतार दिया जाएगा. क्योंकि ये कार पूरी तरह से इनोवा हाईक्रॉस पर बेस्ड होगी तो एक बात साफ है कि ये पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड और हाईब्रिड एडिशन में आएगी.

यह भी पढ़ें: इस कार को उठाओगे तो घुमक्कड़ बन जाओगे, फिर बस का भी किराया लगने लगेगा महंगा, माइलेज उम्मीद से ज्यादा

एक क्लास प्रोडक्ट होगा
ग्रैंड विटारा, फ्रॉन्‍क्स और जिम्नी के बाद अब कंपनी एंगेज को लाने के साथ ही हैचबैक, कॉम्पैक्ट एसयूवी, एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट पर पूरी तरह से अपना कब्जा कर लेगी. बजट कारों में पहले से ही मारुति को टक्कर देने वाला कोई नहीं है. हालांकि कंपनी के अनुसार ये एक प्रीमियम एमपीवी होगी और इसके जरिए ये इरादा बिल्कुल नहीं है कि कारों की सेल का वॉल्यूम बढ़ाया जाए बल्कि ये एक क्लास प्रोडक्ट होगा. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष आरसी भार्गव ने कहा कि इस कार के साथ कंपनी अब तक जिस क्राउड को केटर नहीं कर पा रही थी उन्हें एक प्रोडक्ट देने के लिए अब तैयार है.

पहले से दो एमपीवी
मारुति सुजुकी पहले से ही इंडियन मार्केट में दो एमपीवी सेल कर रही है. इनमें अर्टिगा और एक्सएल 6 शामिल हैं. दोनों ही कारें टॉप सेलिंग की लिस्ट में अपनी जगह बनाती हैं. लेकिन अब ये देखना खास होगा कि कंपनी की तीसरी एमपीवी को भी क्या लोग उतना ही पसंद करते हैं जितना अर्टिगा, एक्सएल 6 और इनोवा को किया जाता है.

क्या होगी कीमत
हालांकि कंपनी ने फिलहाल एंगेज की कीमतों का खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि ये 20 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत के आसपास ही लॉन्च की जाएगी. वहीं इसका टॉप मॉडल 27 लाख रुपये एक्स शोरूम तक रहने की उम्मीद है. इस कीमत के साथ ये इनोवा के सभी मॉडल्स को कड़ी चुनौती देती दिखेगी. हालांकि कार के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में कोई भी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है लेकिन माना जा रहा है कि जून के आखिरी सप्ताह में कंपनी इसकी जानकारी दे सकती है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Maruti Suzuki, Toyota

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें