देश के इस आयुर्वेदिक संस्थान में लगाई जा रही 400 नई औषधियां,  

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विनय अग्निहोत्री/भोपाल. देश का एक ऐसा आयुर्वेदिक संस्थान जहां फिलहाल 260 प्रकार के औषधीय पौधे लगे हैं, अब यहां नया गार्डन विकसित कर 400 से ज्यादा औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं. 30 एकड़ में तैयार हो रहा यह गार्डन आयुर्वेद के विद्यार्थियों के लिए शोध का महत्वपूर्ण केंद्र रहेगा.

राजधानी भोपाल में स्थित पंडित खुशीलाल दुबे आयुर्वेदिक अस्पताल में केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने हर्बल गार्डन बनाने के लिए करीब 1.25 करोड़ का बजट दिया है, जिससे आयुर्वेदिक औषधियों का एक नया गार्डन विकसित किया जा रहा है. इस सिलसिले में हमने पंडित खुशीलाल दुबे आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. उमेश शुक्ला से बात की. उन्होंने बताया कि फिलहाल संस्थान के एकगार्डन में करीब 260 औषधीय लगी हुई हैं, जो कि अलग-अलग बीमारियों के लिए मांगी जा रही है और हम अपने विद्यार्थियों को वहां पर प्रैक्टिकल के लिए ले जाते हैं. नए गार्डन में देशभर में पाई जाने वाली जड़ी बूटियां लगाई जाएंगी.

औषधियों के बारे में डॉ. शुक्ला का कहना है कि विद्यार्थियों को हम बताते हैं कि किस औषधि का क्या महत्व है और यह किस इलाज के लिए बेहतर है. हम औषधि के गुणवत्ता के बारे में भी उनको बताते हैं. हाल ही में केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने हमको एक नया गार्डन विकसित करने के लिए कुछ बजट दिया है. इस हर्बल गार्डन में देशभर में पाए जाने वाले 400 से ज्यादा औषधीय पौधे शोध और इलाज के लिए लगाए जा रहे हैं. इन पौधों के सामान्य रूप विकास के लिए ग्रीन हाउस भी बनाया जाएगा.15 एकड़ में बनाए जा रहे इस हर्बल गार्डन पर 1.25 करोड़ रुपए का बजट खर्च होगा.

इस हर्बल गार्डन के लिए कॉलेज की पीछे वाली बाउंड्री से लेकर, करीब 30 एकड़ जमीन दी गई है। अभी इसके आधे हिस्से में ही गार्डन बनेगा। फ्यूचर में इसका विस्तार होगा। अभी पार्क के लिए जमीन और औषधीय पौधे रोपने की तैयारी चल रही है, जो बहुत जल्द ही खत्म हो जाएगी. जुलाई के आसपास जब बारिश शुरू होगी तो पौधे रोपने का काम शुरू कर दिया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 11:18 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें