महेंद्र सिंह धोनी का ‘जबरा फैन’, शादी के कार्ड पर माही का फोटो और जर्सी नंबर छपवाया, देखें Viral video

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखेश्वर यादव/जांजगीर चांपा/ रायगढ़. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की काफी लोकप्रियता है. जबकि उनको थाला नाम से भी जाने जाते हैं. केवल क्रिकेट ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में माही के चाहने वाले मिल ही जाएंगे. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के कोड़केल गांव में रहने वाले दीपक पटेल टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान के जबरा फैन हैं. उन्‍होंने अपनी दीवानगी दिखाने का एक अलग ही तरीका निकाला है. दीपक इन दिनों विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं और अपनी ही शादी के निमंत्रण कार्ड में आगे और पीछे दोनों ओर महेन्द्र सिंह धोनी की फोटो छपवाकर अपनी दीवानगी साबित कर रहे हैं. यह शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दीपक ने अपनी शादी के कार्ड पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी की तस्वीर छपवाई है. साथ ही जर्सी नंबर-7 भी लिखवाया है. वहीं, धोनी को फैंस का दिया हुआ नाम थाला भी इस कार्ड पर छपा है. दीपक की इस दीवानगी को देखकर सब हैरान हैं.

यह थाला से दीवानगी की वजह
दीपक के दोस्तों ने बताया कि दीपक स्वयं भी अपने क्षेत्र में टेनिस बॉल क्रिकेटर है. अपनी टीम PSK स्टार (सक्ता ) की कप्तानी भी करता है. उसके सारे मित्र भी उन्हें एमएस धोनी कहते हैं. इससे पहले बरसात के मौसम में सड़क पर ट्रैक्टर चला कर धान बोवाई कर दी थी, तब भी वो चर्चा का विषय बना था. जबकि वीडियो खूब वायरल हुआ था, जो काफी विवादस्पद भी रहा है.

वहीं, दीपक पटेल ने बताया कि वो खुद बचपन से ही क्रिकेट खेलते हैं और आज तक वह धोनी से नहीं मिले हैं. वह धोनी के बहुत बड़े फैन हैं. जबकि अपना प्यार दिखाने के लिए उन्होंने अपनी शादी कार्ड में धोनी का फोटो छपवाया है. साथ ही दीपक उम्मीद लगा रहे हैं कि यह कार्ड माही तक पहुंच जाए. माही की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं मिल जाएं.

Tags: Chennai super kings, Mahendra Singh Dhoni, Unique wedding, Viral video

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें