
आप एक लंबी छुट्टी पर जाना चाहते हैं और इसके लिए अपने बैग भी तैयार कर लिए हैं. साथ ही, आप इन छुट्टियों में नई जगहें देखना चाहते हैं और रोमांचक साहसिक खेल और गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए बेचैन हैं! आपके पास अपने ड्रीम डेस्टिनेशन की पूरी लिस्ट है और वहां जाने के बारे में सोचकर ही उत्साहित हो जाते हैं. इन छुट्टियों के लिए आप लंबे-चौड़े खर्चे देख आप सहम जाते हैं और आपकी सारी योजना हवाई किला बन जाती है. छुट्टियों पर जाने का सपना पूरा हो सकता है! विदेशी लोकेशन से लेकर ढेर सारी रोमांचकारी गतिविधियों से भरे बड़े शहरों में ठहरने का सपना है, लेकिन घूमने-फिरने के खर्चे देख आप परेशान हो जाते हैं. अब आपको खर्चों के बारे में सोचने की ज़रूरत नहीं है. इसके लिए बैंक में जमा फ़िक्स डिपॉजिट को तोड़ने की नौबत भी नहीं आएगी. छुट्टियों पर जाने का आपका सपना पूरा हो सकता है, इसके लिए हमारे पास कुछ सुझाव हैं!
आइए आपके बजट में छुट्टियों पर जाने का सपना पूरा करने का सीक्रेट जानें. अपने बजट में ही मनपसंद जगह पर छुट्टियां मना पाएंगे! हम आपके छुट्टियों पर जाने के सपने को बेहतरीन तरीके से, बजट में रहते हुए पूरा करेंगे. इन छुट्टियों में मौज-मस्ती के साथ सारी रोमांचक गतिविधियों का लुत्फ़ भी ले सकेंगे. अब अपने छुट्टियों पर जाने के सपने को रोमांचक हकीकत में बदलने के लिए तैयार हो जाइए!
म्यूचुअल फ़ंड में निवेश के ज़रिए आप अपने ड्रीम डेस्टिनेशन जाकर छुट्टियां मना सकते हैं. आम तौर पर छुट्टियों की योजना एक मध्यम या लंबे समय का लक्ष्य मानी जाती हैं. अगर आप किसी महंगी जगह पर छुट्टी के लिए जाना चाहते हैं, तो उसमें लगने वाले खर्च के आधार पर अपने लिए म्यूचुअल फ़ंड का चयन करें. छुट्टियों के लिए पारंपरिक तरीके से निवेश का विकल्प पसंद करने वाले लोगों के लिए लिक्विड फ़ंड अच्छा चुनाव हो सकता है.
छुट्टियों के लिए म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करने के लिए यहां कुछ सुझाव हैं:
1. अपने लिए डेडलाइन बनाएं: कोई भी लक्ष्य पूरा करने के लिए एक निश्चित समय या डेडलाइन ज़रूरी है. आप कितने महीनों या साल के बाद छुट्टी लेना चाहते हैं, कहां जाना चाहते हैं जैसी बातों का आकलन करें. अगर आपकी छुट्टी पर जाने में अभी कुछ महीने बचे हैं, तो आप एसआईपी ले सकते हैं. अगर आप 3 साल बाद किसी विदेशी लोकेशन पर छुट्टी जाना चाहते हैं, तो आप हाइब्रिड फ़ंड में निवेश करके इक्विटी के बेहतरीन रिटर्न का फ़ायदा उठा सकते हैं.
2. बचत के लिए बनाएं लक्ष्य: छुट्टियों पर कहां जाना चाहतें हैं, वहां रुकने, आने-जाने का खर्च का अनुमान पहले ही लगा लें. इसके मुताबिक पैसे बचाने के लिए निवेश करना शुरू करें. इससे आपको कितने समय के लिए कितना निवेश करना है इसी दिशा मिलेगी. साथ ही, आप अपनी पसंद की जगह अपने बजट के अंदर ही घूम सकेंगे.
3. जोखिम उठाने की क्षमता का आकलन करें: इस बात का ध्यान रखें कि हर निवेशक की जोखिम उठाने की क्षमता अलग-अलग होती है. आपके लिए अपनी जोखिम उठाने की क्षमता का आकलन करना बहुत ज़रूरी है. म्यूचुअल फ़ंड में निवेश, बाज़ार के जोखिमों के अधीन होता है. ज़ाहिर है कि निवेश के रिटर्न में भी उतार-चढ़ाव दिख सकता है. आपको यह आकलन करना होगा कि थोड़े समय के लिए कितना नुकसान या रिटर्न्स में उतार-चढ़ाव आप झेल सकते हैं.
4. छुट्टी पर कब जाना है, यह तय करें: अपने लिए उपयुक्त म्यूचुअल फ़ंड चुनना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह तय करें कि आप छुट्टियों पर कब जाना चाहते हैं. इससे आपके पास एक तय समय होगा जिसमें आपको अपने तय रकम बचाना होगा. इसमें खर्चों के साथ बढ़ती महंगाई के अनुपात में आप बचत की रकम में कमी या वृद्धि भी कर सकते हैं. बजट तय करते हुए आपको अपनी छुट्टी की जगह, वहां घूमने-फिरने, आने-जाने का खर्च और महंगाई जैसे मुद्दों को भी ध्यान में रखना चाहिए.
अब बिना देरी किए, अपने लिए मनपसंद छुट्टी पर जाने की जगह चुनें. बजट खराब किए बिना छुट्टी मनाने का सपना पूरा करने के लिए आज से ही शुरुआत करें. अब आपके पास घूमने-फिरने के लिए अपार संभावनाएं हैं और सिर्फ़ बेहतर रणनीति अपनाकर रोमांच का भरपूर लुत्फ़ ले सकते हैं. अपनी मेहनत की कमाई से पूरा करें अपना हर सपना. म्यूचुअल फ़ंड का इस्तेमाल करके, उन जगहों पर भी छुट्टा मना सकते हैं, जो आपको अपने लिए बजट के बाहर लगते हैं.
आज ही अपनी छुट्टी की योजना बनाएं और निवेश की शुरुआत करें.
ज़्यादा जानने के लिए लॉग इन करें https://www.mutualfundssahihai.com/en
म्यूचुअल फंड निवेश के बारे में यह समझना ज़रूरी है कि यह जमा करने का विकल्प नहीं हैं. साथ ही, म्यूचुअल फ़ंड या एएमसी न तो निवेशकों के प्रति बाध्यकारी हैं, न ही रिटर्न की गारंटी देते हैं और न ही यह dबीमाकृत होते हैं. म्यूचुअल फ़ंड निवेश की प्रकृति ऐसी है, जो रिटर्न या तय रिटर्न की गारंटी नहीं देते हैं. अतीत में किए गए प्रदर्शन को जब पेश किया जाता है, तो यह सिर्फ़ संदर्भ के लिए होता है. हम बता दें कि इसे भविष्य में ऐसे ही रिटर्न की गारंटी के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए. निवेश की यह योजना निवेशक के लिए फ़ायदेमंद है या नहीं, इसके बारे में निवेशकों को अपने आर्थिक सलाहकारों से मशवरा लेना चाहिए.
म्यूचुअल फंड निवेश जोखिम के अधीन हैं, कृपया सभी दस्तावेज़ सावधानी से पढ़ें.
.
Tags: Mutual fund, Mutual funds, Returns of mutual fund SIPs
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 11:09 IST








