Sanjeev Jeeva Murder: नेपाल जाकर अशरफ से ली 20 लाख रुपये में जीवा को मारने की सुपारी! फिर लखनऊ आकर टपका दिया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लखनऊ. गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा हत्याकांड में आरोपी शूटर विजय यादव का नेपाल कनेक्शन सामने आया है. अभी तक पूछतछ में जो बात निकलकर सामने आयी उसमें पता चला है कि कुछ दिन पहले ही विजय यादव नेपाल गया था. पुलिस को शक है कि नेपाल से ही विजय यादव को जीवा को मारने की सुपारी दी गई थी. पुलिस अब इस बात की पुष्टि करने के लिए विजय यादव के मोबाइल से डाटा रिट्रीव करने की कोशिश कर रही है.

अभी तक विजय ने जो बताया है उसके मुताबिक़ नेपाल में अशरफ नामक युवक ने बीस लाख रुपए में  जीवा की सुपारी दी थी. अशरफ के करीबी ने ही कैसरबाग बस अड्डे पर विजय को रिवॉल्वर, कारतूस और वकील की ड्रेस दी थी. दरअसल, जीवा लखनऊ जेल में बंद अशरफ के भाई को परेशान करता था. इसी वजह से अशरफ ने जीवा को मरवाया. अब पुलिस विजय के इन बयानों की तस्दीक में जुटी है.

 

मोबाइल से खुलेगा राज
फिलहाल पुलिस ने विजय यादव का मोबाइल कब्जे में लेकर उसका डाटा रिट्रीव करने की कोशिश कर रही है. जिसके बाद मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. बताया जा रहा है कि विजय के मोबाइल से मर्डर के राज खुलेंगे. इसके अलावा पोलइ कैसरबाग बस अड्डे की सैटेलाइट इमेज भी खंगाल सकती है, जिससे विजय यादव और उससे मिलने वाले लोगों की पहचान हो सके. इसके अलावा कैसरबाग बस अड्डे के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें