
हाइलाइट्स
हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप पर भी रिपोर्ट प्रकाशित की थी.
जैक डोर्सी की कंपनी पर भी हेरफेर का आरोप लगा चुका है शॉर्ट सेलर.
अब हिंडनबर्ग ने डोजी मोमोबुसी के कारोबारी समूह पर गंभरी आरोप लगाए हैं.
नई दिल्ली. अडानी ग्रुप और ट्विटर के को-फाउंडर रहे जैक डोर्सी की नई कंपनी ‘ब्लॉक इंक’ को निशाना बनाने के बाद हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg) ने एक और कारोबारी समूह पर निशाना साधा है. हिंडनबर्ग ने अपनी नई रिपोर्ट में नाइजीरिया के टिंगो ग्रुप (Tingo Group) पर वित्तीय गड़बड़ियों और झूठे दावे करने के आरोप लगाए हैं. रिपोर्ट आते ही ग्रुप के शेयरों में 50 फीसदी से अधिक गिरावट देखी गई है. टिंगो ग्रुप के अरबपति फाउंडर डोजी मोमोबुसी (Dozy Mmobuosi) यूएस बेस्ड शॉर्ट सेलर की रिपोर्ट से गहरा झटका लगा है. गौरतलब है कि हिंडनबर्ग की अडानी समूह आई एक रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की नेट वर्थ (Gautam Adani Net Worth) में भारी गिरावट आ गई थी.
cnbcTV18 हिंदी की एक रिपोर्ट के अनुसार, टिंगो ग्रुप नाइजीरिया में मोबाइल फोन, फूड प्रोसेसिंग और ऑनलाइन फूड मार्केटप्लेस जैसे कारोबार करता है. कंपनी अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया और मध्य पूर्व में कारोबार करती है. हिंडनबर्ग ने कंपनी और इसके फाउंडर डोजी मोमोबुसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मोमोबुसी ने इस साल की शुरुआत में तब सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने प्रीमियर लीग सॉकर टीम शेफील्ड यूनाइटेड को खरीदने का प्रयास किया था.
मोबाइल पेमेंट ऐप बनाने का दावा झूठा
हिंडनबर्ग ने दावा किया कि मोमोबुसी ने नाइजीरिया का पहला मोबाइल पेमेंट ऐप बनाने का दावा मनगढ़ंत है. हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हमने ऐप के वास्तविक निर्माता से संपर्क किया, जिन्होंने दावों को झूठा बताया. इस तरह ग्रुप ने झूठ बोलकर निवेशकों को बरगलाने का काम किया है.
एयरटेल को लेकर किया गलत दावा
हिंडनबर्ग रिपोर्ट के अनुसार टिंगो ने दावा किया कि उसके मोबाइल हैंडसेट लीजिंग, कॉल और डेटा कारोबार ने पिछले साल 128 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू अर्जित किया. कंपनी का कहना था कि ये सेवाएं नाइजीरिया में एयरटेल के साथ एक समझौते के माध्यम से दी जाती हैं. हिंडनबर्ग ने अब दावा किया है कि एयरटेल अफ्रीका ने रिपोर्ट के बाद जवाब दिया कि एयरटेल नाइजीरिया का टिंगो मोबाइल के साथ कोई संबंध नहीं है. जबकि टिंगो ने फाइलिंग में कहा कि टिंगो का मोबाइल कारोबार एयरटेल के साथ एक समझौते के माध्यम से चलाया जाता है. हिंडनबर्ग ने कहा कि उनके द्वारा क्लेम किया गया लाइसेंस टाइप जून 2023 तक मौजूद नहीं था.
.
Tags: Adani Group, Business news in hindi, Hindenburg Report
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 13:19 IST








