35 Weapons Warlike Stores Recovered by Security Forces During Combing Operations- तलाशी में सुरक्षा बलों ने 35 हथियार बरामद किए, नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक बहाल करने की कवायद तेज – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता. जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर (Manipur Violence) में सुरक्षा बलों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान कम से कम 35 हथियार और जंगी सामान बरामद किए गए हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मणिपुर की राजधानी इंफाल को असम और देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर अभियान के एक हिस्से के रूप में ये कार्रवाई की गई. जिससे मणिपुर तक जरूरी सामानों की फ्री आवाजाही सुनिश्चित की जा सके. अधिकारी ने कहा कि पहाड़ी और घाटी क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न तरह के 35 हथियार, गोला-बारूद और जंगी सामान बरामद किए गए. पूर्वोत्तर के इस राज्य में महीने भर से चले आ रहे जातीय संघर्ष से प्रभावित लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं.

Tags: How many death in manipur violence, Manipur News, Manipur violence, Manipur violence update

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें