बिहार: Vande Bharat Express के लिए रेलकर्मियों की ट्रेनिंग शुरू, जानिए पटना-रांची के बीच कब से शुरू होगा परिचालन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर.
बिहार पहुंची Vande Bharat Express Train का जल्द शुरू होगा ट्रायल रन.
रेलकर्मियों की ट्रेनिंग शुरू, ट्रायल के बाद होगा पटना-रांची के बीच परिचालन.

पटना. पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन चलने का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब बहुत ही जल्द पटना से रांची के बीच इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा. ट्रेन परिचालन के लिए पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से रेलवे कर्मियों की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेनिंग के लिए रेलवे बोर्ड से कुछ सीनियर रेलकर्मी को पटना तलब किया गया है जिनकी देखरेख में पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे कर्मी ट्रेनिंग ले रहे हैं.

जिन रेल कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है उनमें लोको पायलट, गार्ड, टीटी, कोच अटेंडेंट समेत दूसरे रेलकर्मी शामिल है. ट्रेनिंग का उद्देश्य ट्रेन परिचालन में यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाना है. अधिकारियों की मानें तो सब कुछ ठीक रहा तो अगले 1 सप्ताह के अंदर ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा.

जानकारी के अनुसार अगले 10 दिनों में सभी रेल कर्मियों की ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी. इस ट्रेन को चलाने के लिए रेलवे के तेजतर्रार कर्मियों को चुना गया है. ट्रेनिंग के लिए रेलकर्मी पूर्व रेलवे के अधिकारियों के द्वारा बेहतर कांम को लेकर पहले पुरस्कृत किए जा चुके हैं. बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग के बाद इस महीने में इस ट्रेन को चलाने के लिए हरी झंडी दिखाई जाएगी.

आपके शहर से (पटना)

गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन को पिछले मंगलवार को चेन्नई से पटना लाया गया जिसमें 8 कोच की रेक है. पटना से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अधिकतम 6 घंटे में रांची पहुंचा देगी. पटना से खुलने के बाद जहानाबाद गया कोडरमा हजारीबाग टाउन बरकाकाना से रांची होते हुए यह ट्रेन हटिया तक पहुंचेगी.

पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों की मानें तो वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए चयनित कर्मियों की ट्रेनिंग बेहतर तरीके से दी जा रही है. ट्रेनिंग के साथ ही साथ Railway Track की भी जांच की जाएगी. ट्रेन का Maintenance राजेंद्र नगर कोचिंग कांपलेक्स में किया जाएगा.

Tags: Vande bharat train

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें