Kanpur Airport: कानपुर के नए एयरपोर्ट से शुरू हुआ संचालन, पहले दिन बेंगलुरु और दिल्ली के यात्रियों ने किया सफर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर. कानपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल से फ्लाइट का संचालन शुरू हो गया है. बीती 26 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया था. अभी तक यहां से फ्लाइट का संचालन बंद था. इसका फ्लाइट का संचालन शुरू हो गया है. वहीं कानपुर का पुराना एयरपोर्ट जो मिलिट्री द्वारा संचालित किया जा रहा था, 53 साल बाद नए टर्मिनल के रूप में यहां पर शिफ्ट किया गया है. अभी बेंगलुरु और दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू हुई है. अभी देश के विभिन्न अन्य शहरों के लिए फ्लाइट चलाई जाने की योजना बनाई जा रही है.

कानपुर के नए टर्मिनल से फ्लाइट सेवा शुरू होने से कानपुर वासियों में भी खुशी का माहौल है. लोगों का कहना है कि कानपुर एयरपोर्ट बनने का वे लोग कई सालों से सपना देख रहे थे. अब वह पूरा हो गया है अब देश के विभिन्न शहरों में जाने के लिए दूसरी एयरपोर्ट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कानपुर से ही सीधे फ्लाइट मिल सकेगी. कानपुर एयरपोर्ट का नजारा आप दिल्ली, मुंबई जैसे एयरपोर्ट जैसा है. यहां की सुविधाएं भी अत्याधुनिक है एवं बेहद सुंदर टर्मिनल बनाया गया है.

कानपुर के नए एयरपोर्ट से संचालन शुरू
नए एयरपोर्ट में 300 यात्रियों की क्षमता है. यहां एक साथ 3 फ्लाइट नए एयरपोर्ट पर पार्क हो सकती हैं. पहले दो चेक इन काउंटर थे वहीं नए एयरपोर्ट पर आज चेक इन काउंटर है. दिव्यांगों के लिए अलग काउंटर बनाया गया है. इसके साथ बेहद अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह नया एयरपोर्ट है.

.

FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 08:35 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें