Cyclone Biparjoy: भारतीय तट से दूर रहेगा तूफान ‘बिपरजॉय’, 3 दिनों तक रहेगा जोर, IMD की सावधानी बरतने की सलाह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सृष्टि चौधरी
नई दिल्ली.
अरब सागर में उठ रहे ‘अत्यंत गंभीर’ चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ (Biparjoy) की तेजी अगले तीन दिनों में और ज्यादा बढ़ने की संभावना है. बहरहाल यह साइक्लोन भारतीय तट से दूर ही रहेगा क्योंकि यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि समुद्र की सतह का तापमान गर्म होने के कारण जल्दी-जल्दी शक्तिशाली तूफान बनते जा रहे हैं. वरिष्ठ वैज्ञानिक और आईएमडी पुणे के प्रमुख डॉ. केएस होसलिकर ने News18 को बताया कि ‘फिलहाल हमें भारत के तटीय इलाकों पर कोई सीधा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है. ताजा पूर्वानुमान से पता चलता है कि चक्रवात के तट से दूर उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर जाने की संभावना है.

वर्तमान में ऐसा कोई पूर्वानुमान नहीं है कि यह तट के करीब आएगा. डॉ. केएस होसलिकर ने कहा कि ‘लेकिन मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की गई है और पश्चिमी तट पर उचित सावधानी बरती जानी चाहिए, क्योंकि समंदर मे भीषण तूफान है.’ पूर्व-मध्य अरब सागर में ‘बहुत गंभीर’ चक्रवाती तूफान जारी है. जहां 135-145 किमी. प्रति घंटे से लेकर 160 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं समुद्र के ऊपर चल रही हैं. 10 जून तक हवा की रफ्तार 170 किमी. प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक चक्रवात कम से कम 13 जून तक ‘बहुत गंभीर’ रह सकता है.

साइक्लोन बिपरजॉय पर नजर रखने वाले वैज्ञानिकों ने कहा कि यह गुरुवार दोपहर तक गोवा के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में लगभग 850 किलोमीटर, मुंबई से 890 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में और पोरबंदर से 900 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था. पिछले कुछ घंटों में यह लगभग उत्तर की ओर बढ़ गया है. ताजा पूर्वानुमान से पता चलता है कि यह अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे तेज होगा और अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा. हालांकि चक्रवात देश के पश्चिमी तट से कई सौ किलोमीटर दूर है. इसके बावजूद गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात को अलर्ट पर रखा गया है. समुद्र में तूफान है, इसलिए 14 जून तक में मछली पकड़ने का काम बंद रखने को कहा गया है.

Tags: Arabian Sea, Cyclone, Cyclonic storm, Imd

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें