
हाइलाइट्स
आज शाम से लेकर कल सुबह तक रवि योग बना है.
शुक्रवार का व्रत रखकर लक्ष्मी पूजा करने से धन और संपत्ति में वृद्धि होती है.
आज का पंचांग 9 जून 2023: आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, वैद्रुति योग, धनिष्ठा नक्षत्र, शुक्रवार दिन और दिशाशूल पश्चिम है. आज शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा का दिन है. आज शाम से लेकर कल सुबह तक रवि योग बना है. इस योग में सूर्य का प्रभाव अधिक होता है. पूजा पाठ और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए रवि योग शुभ माना जाता है. आज शाम को रवि योग में माता लक्ष्मी की पूजा करें. आपके कार्य सफल होंगे और उनके आशीर्वाद से मनोकामनाएं पूरी होंगी. आज आप माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु और गणेश जी की पूजा कर सकते हैं. माता लक्ष्मी के श्री यंत्र की पूजा भी फलदायक होती है.
आज शुक्रवार का व्रत रखकर लक्ष्मी पूजा करने से धन और संपत्ति में वृद्धि होती है. दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक संकट खत्म होता है. आज पूजा के समय लक्ष्मी महामंत्र का जाप करने से घर में वैभव और समृद्धि बढ़ती है. व्रत करने वाले लोग आज कोई भी खट्टा फल या खाद्य पदार्थ न खाएं. लक्ष्मी जी की पूजा में कमल का फूल, कमलगट्टा, बताशा, खीर, अक्षत्, कुमकुम, शंख, पीली कौड़ी, धूप, दीप, गंध आदि का उपयोग होता है. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आशीष देती हैं.
आज के दिन सफेद वस्त्र, खीर, दूध, चावल, सुगंधित पदार्थ, सौंदर्य सामग्री आदि का दान करने से शुक्र दोष दूर होता है. कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होने से सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होती है. आज के पंचांग से जानते हैं सूर्योदय, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र, दिशाशूल, राहुकाल आदि.
9 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ कृष्ण पक्ष षष्ठी
आज का नक्षत्र – धनिष्ठा
आज का करण – गर
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – वैद्रुति
आज का वार – शुक्रवार
आज का दिशाशूल – पश्चिम
रवि योग: शाम 05 बजकर 09 मिनट से कल सुबह 05 बजकर 23 मिनट तक.
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:53:00 AM
सूर्यास्त – 07:24:00 PM
चन्द्रोदय – 24:14:00
चन्द्रास्त – 10:35:00
चन्द्र राशि– मकर
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:55:20
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – आषाढ
शुभ समय – 11:52:25 से 12:48:06 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 08:09:39 से 09:05:21 तक, 12:48:06 से 13:43:47 तक
कुलिक– 08:09:39 से 09:05:21 तक
कंटक– 13:43:47 से 14:39:29 तक
राहु काल– 10:57 से 12:38 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 15:35:10 से 16:30:51 तक
यमघण्ट– 17:26:33 से 18:22:14 तक
यमगण्ड– 15:49:05 से 17:33:30 तक
गुलिक काल– 07:34 से 09:15 तक
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 06:00 IST








