Sanjeev Jeeva Murder: कोर्ट सुरक्षा में तैनात 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, लापरवाही बरतने का आरोप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



लखनऊ. कोर्ट परिसर में गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ़ जीवा की गोलियों से भूनकर हत्या मामले में 6 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. कचहरी के एंट्री गेट पर तैनात 6 पुलिसकर्मियों को परिसर में दाखिल होने वाले लोगों की चेकिंग में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड किया गया है.

हेड कांस्टेबल सुनील दुबे, हेड कांस्टेबल मोहम्मद खालिद, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील श्रीवास्तव, कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र, महिला कॉन्स्टेबल निधि देवी को चेकिंग में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया है. गौरतलब है कि बुधवार को पेशी के दौरान लाए गए संजीव जीवा की हत्या वकील के भेष में आए आरोपी विजय यादव ने कर दी थी.

कोर्ट में तैनात होगी अतिरिक्त फोर्स
गृह विभाग ने जीवा मर्डर केस के बाद प्रदेश के सभी कोर्ट में अतिरिक्त फोर्स लगाने और क्यूआरटी टीमें लगाने का फैसला लिया है. लखनऊ कोर्ट में भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात होगी. साथ ही नए आदेश के मुताबिक अब कोई भी हथियार के साथ कोर्ट परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएगा.

जेल भेजा गया आरोपी विजय 
उधर हत्यारोपी विजय यादव को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने उसे अस्पताल से जेल की हाईसिक्योरिटी बैरक में रखा गया है. बता दें कि हत्या के बाद भागते वक्त विजय यादव को वकीलों ने पकड़ लिया था और उसकी पिटाई कर दी थी. पिटाई की वजह से विजय यादव घायल हो गया था.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें