
हाइलाइट्स
उडुपी अदामारू मठ के संतों के आशीर्वाद के साथ संपन्न हुई शादी
कोई VVIP, VIP और न ही राजनीतिक हस्ती शामिल हुईं
बेटी परकला वांगमयी नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के मेडिल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
बेंगलुरु: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) हमेशा अपनी सादगी और साधारण तौर-तरीकों को लेकर चर्चा में रहती हैं. ताजा मामला बेटी परकला वांगमयी (Parakala Vangamayi) के शादी के बंधन में बंधने के समारोह का है. निर्मला सीतारमण की बेटी परकला ने 7 जून को शादी के सात फेरे लिए. शादी समारोह का आयोजन बेंगलुरु स्थित उनके घर में हुआ. शादी बेहद ही सादगी के साथ से संपन्न हुई जिसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल हुए. शादी में कोई राजनीतिक हस्ती या वीवीआईपी शामिल नहीं हुआ है.
एनडीटीवी में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी की शादी गुजरात के प्रतीक के साथ संपन्न हुई है. यह शादी बेहद ही सादगी और साधारण तरीके से हुई है जिसमें कोई वीवीआईपी या वीआईपी और न ही राजनीतिक हस्ती शामिल हुईं. हालांकि यह विवाह समारोह उनके घर पर ही हुआ है. लेकिन कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शादी समारोह का आयोजन बेंगलुरु के एक होटल में किया गया.
सूत्रों के मुताबिक, शादी के दौरान परिवार और कुछ दोस्त ही मौजूद रहे. समारोह में किसी राजनीतिक हस्ती को नहीं बुलाया गया था. परकला की प्रतीक संग शादी हिंदू परंपरा के अनुसार उडुपी अदामारू मठ के संतों के आशीर्वाद के साथ संपन्न हुई है. सीतारमण की बेटी वांगमयी एक फीचर लेखिका हैं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग से मास्टर डिग्री ली है. उन्होंने नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के मेडिल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता की पढ़ाई भी की है.
इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने सितंबर 2019 में डॉटर्स डे के दिन परकला के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की थी. उन्होंने एक ट्वीट में परकला को एक दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक बताया था. इस खास मौके पर दुल्हन ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी और इसको हरे रंग के ब्लाउज के साथ पेयर किया. दूल्हे ने सफेद पंच और शॉल पहना था. दुल्हन की मां सीतारमण ने मोलाकलमुरु साड़ी पहनी थी.
.
Tags: FM Nirmala Sitharaman, Nirmala Sitaraman, Wedding, Wedding Ceremony
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 08:20 IST








