Shukra Dosh Upay: शुक्र दोष सुख-सुविधाओं पर लगा देगा ग्रहण, कंगाली-रोग से हो जाएंगे परेशान, शुक्रवार के 3 उपाय आएंगे काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

शुक्र ग्रह कमजोर होता है तो व्यक्ति को धन की हानि होने लगती है.
शुक्र दोष से दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है या प्रेम संबंध असफल हो सकते हैं.

ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख और सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है. जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होता है, उस व्यक्ति का जीवन एक राजा के समान व्यतीत होता है क्योंकि उसके पास यश, धन, सुख और सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहती है. लव लाइफ या दांपत्य जीवन में रोमांस भरपूर होता है. जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र दोष होता है तो उसे कई प्रकार के रोग जकड़ लेते हैं, धन कमी से कंगाली आ जाती है, लव लाइफ या दांपत्य जीवन में तनाव रहता है. शुक्रवार को कुछ ज्योतिष उपायों की मदद से आप शुक्र दोष से मुक्ति पा सकते हैं. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं शुक्रवार को शुक्र दोष को दूर करने के उपाय.

शुक्र के कमजोर होने के संकेत
शुक्र ग्रह कमजोर होता है तो व्यक्ति को धन की हानि होने लगती है. उसका मन शराब, जुआ, ड्रग्स, गलत संगति की ओर भागता है. वह धूम्रपान, नशीली दवाओं, शराब आदि का लती हो सकता है.

यह भी पढ़ें: गुरुवार को करें केसर के 6 उपाय, संवर जाएगी बिगड़ी किस्मत, महालक्ष्मी होंगी खुश, धन-दौलत रहेगा भरपूर

भौतिक सुख और सुविधाओं की कमी
शुक्र दोष के कारण व्यक्ति के पास भौतिक सुख और सुविधाओं की कमी होती है. उसके पास हमेशा धन का संकट बना रहता है. दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है या प्रेम संबंध असफल हो सकते हैं. शुक्र दोष के कारण जीवन में सुख नहीं मिलता है, भोग-विलास से वंचित रहना पड़ता है.
खान-पान या गीत-संगीत से मन उचट जाता है.

शुक्र दोष के कारण होने वाले रोग
यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह दोष पूर्ण या पापदृष्ट हो तो उसके कारण आप आंखों के रोग, शरीर का पीला होना, प्रमेह, बार बार पेशाब आना, गुर्दे की समस्या, गुप्तांग के रोग, व्यभिचार, नपुंसकता, गर्भाशय के रोग, स्तन रोग, सांस लेने की समस्या, कुष्ठ, दमा आदि से पीड़ित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 21 जून को बुध होंगे अस्त, 3 राशिवालों के जीवन में आ सकता है संकट, अटक न जाए प्रमोशन

शुक्र दोष निवारण उपाय
1. शुक्र दोष से मुक्ति के लिए आप शुक्रवार का व्रत रखें. शुक्र ग्रह की पूजा करें. कम से कम 21 शुक्रवार का व्रत करना चाहिए. इससे ग्रह दोष दूर होगा और धन-वैभव में वृद्धि होने लगेगी.

2. शुक्र दोष निवारण के लिए शुक्रवार को शुक्र के मंत्र ॐ द्रां द्रीं दौं सः शुक्राय नमः का जाप करें. इस मंत्र का जाप 5 या 11 माला करनी चाहिए.

3. शुक्रवार के दिन शुक्र का शुभ रत्न हीरा या उपरत्न कुरंगी, तुरमली, दतला में से किसी एक को विधिपूर्व​क धारण कर लें. इस रत्न या उपरत्न के धारण करने से शुक्र का दुष्प्रभाव धीरे धीरे खत्म होने लगेगा.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें