Mahasamund News : पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार, एक करोड़ 25 लाख का गांजा बरामद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामकुमार नायक/महासमुंद. छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है. सिंघोडा थाना और साइबर सेल ने गांजे की तस्करी करने वाले 2 अंतरराज्यीय तस्करी को गिरफ्तार किया है. दरअसल एक करोड़ 25 लाख रुपये के 5 क्विंटल गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को महासमुंद की सिंघोड़ा पुलिस ने धर दबोचा है. पकड़े गये दोनों तस्कर में से एक दिल्ली और एक यूपी का रहने वाला है. आरोपी गांजे को ओडिशा से लेकर रायपुर जा रहे थे.

महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया की मुखबिर की सूचना पर इस पूरी कार्रवाई में पुलिस को सफलता मिली है. सूचना पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते वक्त सिंघोड़ा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ग्राम रेहटी खोल के पास पुलिस ने दोनों तस्करों को पकड़ा. आयशर ट्रक में भूसे के नीचे से गांजा पकड़ा गया.

एनडीपीएस के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
दोनों तस्करों के नाम सुधीर कुमार यादव और रामकुमार शाह शंकर बताया जा रहा है. साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि इन्हें रायपुर से गांजा तस्करी के लिए हायर किया गया था. साइबर सेल और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को ये सफलता मिली है. पकड़े गये दोनों तस्करों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत पुलिस नें कार्रवाई की है.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 22:05 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें